पथिरामन्नल, जिसे आनंद पद्मनाभन थोप्पू और पथिरा थोप्पू नामों से भी जाना जाता है, कुमारकोम के निकट स्थित एक छोटा सा सुंदर द्वीप है। यह खूबसूरत जगह 10 एकड़ में फैला है और वेम्बनाड झील पर बसा है। कोट्टायम और अलेप्पी जिलों की सीमाओं पर स्थित यह द्वीप कुमारकोम से नौका द्वारा पहुँचा जा सकता है।
कुमारकोम के जलभराव से होते हुये इस जगह की यात्रा बहुत ही मनमोहक होती है। यह द्वीप विविध प्रकार के पक्षियों का घर है तथा प्रवासी पक्षियों की 50 प्रजातियों और स्थानीय पक्षियों की 91 प्रजातियों को यहाँ देखा गया है।
अपनी सफेद रेत, मोहक सुंदरता और शांत वातावरण से यह द्वीप दर्शकों को बाँधे रखता है। यह छोटा सा निर्जन स्थान आराम करने और प्रकृति के चमत्कार का आनंद लेने का एक आदर्श स्थान है। जो लोग फोटोग्राफी में रुचि रखते हैं उन्हें पानी से घिरा हुआ यह खूबसूरत स्थान एक पल में पसंद आ जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications