Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» लाडनू

लाडनू - जैन देवताओं की भूमि

8

राजस्थान के नागौर जिले में स्थित लाडनू एक पर्यटक स्थल है। यह शहर पहले चंदेरी नगरी के नाम से जाना जाता था। यह स्थान परमश्रद्धेय व्यक्तित्व आचार्य तुलसी की जन्मस्थली है,उन्होनें अनुव्रत और जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक "लिविंग विद पर्पज" में इस प्रसिद्ध व्यक्तित्व की गणना दुनिया के 15 महानतम व्यक्तियों में की थी।

इतिहास में लाडनू

लाडनू का इतिहास प्रसिद्द महाकाव्य 'महाभारत', के दिनों का है। इस महाकाव्य के वर्णनानुसार 12 वीं सदी में शिशुपाल राज्य नें लाडनू पर विजय प्राप्त की थी।तथा बाद में, 16 वीं सदी में लाडनू, जोधपुर में शामिल हो गया।

जैन मंदिरों की भूमि

यह आध्यात्मिक नगरी विशेष रूप से जैन धर्म स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। दिगंबर जैन बारा मंदिर इस जगह का सबसे लोकप्रिय मंदिर है। यह मंदिर 100 साल से भी ज्यादा पुराना है। यह मंदिर जैन तीर्थंकरों की संगमरमर की 166 मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है। यात्री के लिए यहां एक आर्ट गैलरी भी हैं, जिसमें जैन पांडुलिपी,प्रतिमाओं तथा प्राचीन कलाओं का एक दुर्लभ संग्रह मौजूद है। उत्कीर्ण स्तंभ एवं सुंदर डिजाइन वाले दरवाजे इस प्राचीन मंदिर की शोभा एवं आकर्षण को और अधिक बढ़ा देते हैं।लाडनू की यात्रा के दौरान पर्यटक शांतिनाथ मंदिर तथा चारभुजानाथ मंदिर की भी यात्रा सकते हैं।

जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय लाडनू का एक प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण है। इसकी स्थापना आचार्य तुलसी नें वर्ष 1970 में की थी।यह खूबसूरत परिसर आध्यात्मिकता और नैतिक मूल्यों की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए प्रसिद्ध है। इस विश्वविद्यालय के अलावा, लाडनू में यात्री सुखदेव आश्रम, बालाजी मंदिर, पाबोला, मंगलपुर बागिची, पीठवाले बालाजी, द्रोणाचल अरहम आश्रम, वेंकटेश मंदिर, सुजानगढ़ और सिंघी मंदिर भी जा सकते हैं।

लाडनू में दर्शनीय स्थल

लाडनू की यात्रा के दौरान यात्री रामानंद गौशाला, आदिनाथ मंदिर, चन्द्रसागर स्मारक मंदिर, साध्वी पन्नाजी की समाधि और नीलकंठ महादेव मंदिर घूम सकते हैं। लाडनू से 37 किमी की दूरी पर स्थित सालासर धाम एक प्रमुख धार्मिक केंद्र है। लाडनू के अन्य महत्वपूर्ण आकर्षणों में करंत बालाजी, वीर बालाजी मंदिर, उमरशाहपीर दरगाह तथा आर्य समाज मंदिर हैं।

लाडनू पहुँचना

पर्यटक हवाई, रेल तथा सड़क मार्ग द्वारा लाडनू पहुँच सकते हैं।यहां पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यह स्थान प्रमुख भारतीय गंतव्यों से रेलमार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। लाडनू में एक छोटा सा रेलवे स्टेशन है, तथापि, इस गंतव्य तक पहुंचने के लिए नागौर रेलवे स्टेशन भी एक विकल्प है। लाडनू के लिए जयपुर, अजमेर, सीकर, बीकानेर, कुचामन, अहमदाबाद, इंदौर, और दिल्ली से बसें उपलब्ध हैं।

लाडनू की जलवायु

लाडनू में जलवायु वर्षभर शुष्क बनी रहती है। गर्मी, मानसून और सर्दियां यहां के प्रमुख मौसम हैं। लाडनू में छुट्टियां बिताने के लिए सर्दियों का मौसम अच्छा रहता है क्योंकि इस दौरान यहां मौसम सुखद रहता है।

 

लाडनू इसलिए है प्रसिद्ध

लाडनू मौसम

घूमने का सही मौसम लाडनू

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें लाडनू

  • सड़क मार्ग
    पर्यटक जयपुर, अजमेर, सीकर, बीकानेर, कुचामन, अहमदाबाद, इंदौर, और दिल्ली आदि शहरों से लाडनू पहुँचने के लिए बसें उपलब्ध हैं। लाडनू को जाने वाली सड़क चौड़ी नहीं है लेकिन यहां पहुंचने के लिए सुजानगढ़ और डिडवाना से बेहतर सम्पर्क प्रदान करती है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    लाडनू का अपना रेलवे स्टेशन है तथा दिल्ली - रेवाड़ी - रतनगढ़ - डेगाना- जोधपुर रेल लाइन इस रेलवे स्टेशन से गुजरती है।इस लाइन पर दो यात्री गाड़ियां लाडनू को देश के अन्य भागों से जोड़ती हैं। लाडनू से 97 किमी की दूरी पर स्थित नागौर रेलवे स्टेशन भी एक विकल्प है। रेलवे स्टेशनों से लाडनू तक पहुँचने के लिए टैक्सी उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    सबसे नजदीकी एयरबेस जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लाडनू से 168 किमी की दूरी पर स्थित है।इस हवाई अड्डे से प्रमुख भारतीय गंतव्यों- कोलकाता, मुंबई, दिल्ली व चेन्नई के लिए नियमित उड़ानें उपलब्ध है। हवाई अड्डे से पर्यटक लाडनू तक टैक्सी से पहुंच सकते हैं। इसका सबसे निकटतम अंतरराष्ट्रीय एयरबेस नई दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआई) है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
11 Jun,Thu
Return On
12 Jun,Fri
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
11 Jun,Thu
Check Out
12 Jun,Fri
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
11 Jun,Thu
Return On
12 Jun,Fri