कूडल अल्ज़गर मंदिर दक्षिण भारत के प्राचीन मंदिरों में से एक है। यह मंदिर एक वैष्णव मंदिर है जो भगवान विष्णु को समर्पित है तथा मंदिर के ठीक सामने भगवान विष्णु की एक बड़ी मूर्ति है। यह मंदिर शहर के मध्य में मुख्य बस स्टैंड के पास स्थित है। मंदिर के अंदर भगवान विष्णु की बैठी हुई, खड़ी और लेटी हुई स्थिति में मूर्तियाँ हैं।
मंदिर के अंदर लकड़ी की नक्काशी भी की गई है तथा जिसमें भगवान राम का राज्याभिषेक समारोह दर्शाया गया है। इस मंदिर में नवग्रहम अर्थात नौ ग्रह देवताओं की मूर्तियाँ भी स्थापित हैं तथा ऐसा माना जाता है कि ये नौ ग्रह ब्रह्मांड में प्रत्येक वस्तु को प्रभावित करते हैं।
सामान्यत: ये मूर्तियाँ केवल शिव मंदिरों में ही मिलती हैं। पर्यटकों को सलाह दी जाती है कि मदुरई की यात्रा करते समय इन मंदिरों की सैर अवश्य करें।



Click it and Unblock the Notifications