मीनाक्षी अम्मा मंदिर संग्रहालय मंदिर के परिसर में 1000 स्तंभों वाले कक्ष में स्थित है। यह संग्रहालय पर्यटकों को हिंदू धर्म की एक झलक तथा इस शानदार मंदिर के 1200 वर्ष पुराने इतिहास को प्रदर्शित करता है। इस संग्रहालय से द्रविड़ियन मूर्तिकला के बारे में भी जानकारी मिलती है।
इस संग्रहालय में हिंदू देवी देवताओं के चित्र, फोटो, मूर्तियाँ तथा उनकी कहानियों का प्रदर्शन किया गया है। मंदिर प्रतिदिन सुबह 6 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहता है। इस संग्रहालय की सैर के लिए 1 से 2 घंटे का समय लगता है। जो लोग हिंदू धर्म के विभिन्न पहलुओं में रूचि रखते हैं उन्हें इसकी सैर अवश्य करनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications