माउंटेन बाइकिंग मनाली के लोकप्रिय खेलों में से एक है! यह गंतव्य एक आदर्श माउंटेन बाइकिंग स्थक है और यहाँ से एक खेल का लुत्फ़ लेते हुए लाहौल ,स्पीति, रोहतांग दर्रा, और लद्दाख जाया जा सकता है।अगर यहाँ माउंटेन बाइकिंग के उत्तम समय कि बात की जाये तो जून से सितम्बर का समय इसके लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि इस समय यहाँ सड़कों पर बर्फ नहीं होती है। अगर आपको माउंटेन बाइकिंग का मज़ा लेना है तो आप आस पास की किसी भी दुकान से इसे किराये पर ले सकते है ये यहाँ 100 रूपये प्रति घंटा या 500 रूपये प्रतिदिन की दर से उपलब्ध हैं। स्थानीय ऑपरेटर जैसे हिमालय एक्सट्रीम केंद्र यात्रियों की जरूरतों के अनुसार पर्यटन का आयोजन करते हैं। यहाँ आने वाले पर्यटकों की सेहत की फ़िक्र करते हुए उन्हें आयोजक अपने साथ फर्स्ट एड किट और अतिरिक्त वायु पंप और ट्यूब लाने की भी सलाह देते हैं।



Click it and Unblock the Notifications