यह एक फेमस एडवेंचरस स्पोर्ट है जो मनाली में काफी पसंदीदा गेम है। साहसी पर्यटक यहां की सोलांग घाटी में पैराग्लाइडिंग करने आते है जो मनाली से14 किमी. की दूरी पर स्थित है।
पूरे मनाली में पैराग्लाइडिंग को काफी पसंद किया जाता है और हर उम्र के पर्यटक यहां आकर इस साहसिक खेल में भाग लेते हैं।
हवाई खेलों को पसंद करने वाले ऊर्जावान पर्यटक घाटी तक टैक्सी से या ट्रैकिंग करते हुए पहुंच सकते हैं। यहां पैराग्लाइडिंग करने का उत्तम समय मई से सितम्बर के बीच का है।



Click it and Unblock the Notifications