Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 से ही होगा स्पाइस जेट की सभी उड़ानों का संचालन

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 से ही होगा स्पाइस जेट की सभी उड़ानों का संचालन

स्पाइसजेट ने घोषणा की है कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अगले आदेश तक टर्मिनल 3 से ही विमानों का संचालन करेगी। यह परिवर्तन टर्मिनल 1 (T1) का छत ढह जाने के बाद किया गया है, जिसके कारण इसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इस बाबत स्पाइसजेट ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है।

अपने पोस्ट में स्पाइसजेट ने लिखा है कि उन्हें अपने पंजीकृत संपर्क विवरण पर एसएमएस या ईमेल के माध्यम से सभी आवश्यक अपडेट प्राप्त होंगे। एयरलाइन ने यात्रियों को यह भी सलाह दी कि वे सुनिश्चित करें कि उनके पास यात्रा के लिए पर्याप्त समय है और नियमित रूप से अपनी उड़ान की स्थिति की जाँच करें।

delhi airport spice jet flight

हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावों के मुताबिक स्पाइसजेट सभी उड़ानों का संचालन 26 अक्टूबर, 2024 तक दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 से ही करेगा।

यात्रियों पर प्रभाव

T1 के बंद होने से यात्रियों पर काफी असर पड़ा है। पिछले हफ़्ते ही कम से कम 21,690 इंडिगो के यात्री और 925 स्पाइसजेट के यात्री प्रभावित हुए हैं। मीडियारिपोर्ट के अनुसार, 9,972 यात्रियों के लिए रिफंड की प्रक्रिया पूरी की गई है, जिनमें से 9,431 इंडिगो के और 541 स्पाइसजेट के हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट अपने तीन टर्मिनलों पर प्रतिदिन लगभग 1,400 उड़ानों का संचालन करता है। घटना से पहले, T1 हाल ही में विस्तार और नवीनीकरण के बाद धीरे-धीरे परिचालन फिर से शुरू कर रहा था। वर्तमान में, कुल उड़ान संचालन का 15 प्रतिशत से भी कम T1 द्वारा संचालित किया जा रहा था।

टी1 पर छत गिरने के कारण इसे कुछ हफ़्तों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। जीएमआर एयरपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के एक सूत्र ने बताया कि अगर समस्या छोटी है, तो इसमें कुछ हफ़्ते लग सकते हैं। हालांकि, समस्या के बड़े होने की स्थिति में एक महीने से ज़्यादा समय तक काम चल सकता है।

परिचालन की व्यवस्था

स्पाइसजेट और इंडिगो जैसी बजट एयरलाइन्स आमतौर पर दिल्ली से आने-जाने वाली घरेलू उड़ानों के लिए टी1 का इस्तेमाल करती हैं। 40 मिलियन यात्रियों की वार्षिक क्षमता वाला टी1 दिल्ली एयरपोर्ट के तीन टर्मिनलों में से एक है। अस्थायी रूप से बंद होने से टर्मिनल 2 और 3 पर दबाव बढ़ गया है।

परिचालन में इस बदलाव का उद्देश्य यात्रियों की आवाजाही को कुशलतापूर्वक प्रबंधित करना है, साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि पुनः खुलने से पहले T1 पर सुरक्षा जांच पूरी हो जाए। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी उड़ानों के बारे में किसी भी बदलाव या अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक चैनलों के माध्यम से अपडेट रहें।

More News

    Read more about: delhi airport flight
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+