Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली की गुलाबी ठंड में घुल रहा वायु प्रदूषण का 'जहर', कहां कितना रहा प्रदूषण? बढ़ सकता है पार्किंग शुल्क!

दिल्ली की गुलाबी ठंड में घुल रहा वायु प्रदूषण का 'जहर', कहां कितना रहा प्रदूषण? बढ़ सकता है पार्किंग शुल्क!

गुलाबी सर्दी ने दिल्ली में दस्तक दे दी है। सुबह और रात के समय मौसम हल्का-हल्का ठंडा महसूस होने लगा है। लेकिन इसके साथ ही दिल्ली में प्रदूषण भी एक बार फिर से खतरनाक स्तर पर पहुंचने लगा है। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण की वजह से दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि NCR में भी हवा की गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की जा रही है।

बुधवार की सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 340 दर्ज किया गया। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के ही कई इलाकों का AQI 400 पर पहुंच गया। पिछले साल भी नवंबर के महीने में दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के स्तर की वजह से दिल्ली के सभी प्राथमिक स्कूलों को कुछ समय के लिए बंद कर देना पड़ा था।

delhi air quality index

हालांकि इस साल अभी तक इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है लेकिन संभावना जतायी जा रही है कि जल्द ही बच्चों के स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए कोई फैसला लिया जाएगा।

दिल्ली में कहां कितना है प्रदूषण का स्तर

इलाका सुबह 7 बजे का AQI
आनंद विहार 413 (खतरनाक)
मुंडका 368
वजीरपुर 353
जहांगीरपुरी 416 (खतरनाक)
आरके पुरम 359
ओखला 322
बवाना 383 (खतरनाक)
विवेक विहार 407
नरेला 363 (खतरनाक)
अशोक विहार 350 (खतरनाक)
द्वारका 348
पंजाबी बाग 249
रोहिणी 373 (खतरनाक)
गाजियाबाद 305
गुरुग्राम 247
नोएडा 300

वहीं मयूर विहार, अशोक विहार, ग्रेटर कैलाश, कालकाजी, मॉडल टाउन और IP एक्सटेंशन जैसे इलाकों में कुछ समय के लिए AQI को 400 से ऊपर भी दर्ज किया गया है।

और बिगड़ेगी दिल्ली की स्थिति

प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड का अनुमान है कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर 24 से 26 अक्टटूबर के बीच खराब ही बना रहेगा। इसके बाद अगले कुछ दिनों में दिल्ली की आबोहवा और भी खराब होने वाली है। बताया जाता है कि रात के समय हवा की रफ्तार कम होने की वजह से दिल्ली में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। अगले कुछ दिनों तक यानी 24 से 26 अक्तूबर तक दिल्ली में रात के समय हवा की रफ्तार 6 से 14 किमी प्रतिघंटा ही बनी रह सकती है।

बढ़ सकता है कार पार्किंग शुल्क

दिल्ली में प्रदूषण की मात्रा को नियंत्रित करने के लिए नई दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल (NDMC) ने पार्किंग शुल्क में वृद्धि करने का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार NDMC ने चारपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए ₹20 प्रतिघंटा के बजाए ₹40 प्रतिघंटा का शुल्क वसूलने का फैसला लिया है। सिर्फ चारपहिया ही नहीं बल्कि दो पहिया वाहनों के लिए भी पार्किंग शुल्क को बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

बताया जाता है कि पहले ₹10 प्रतिघंटा की दर से शुल्क वसूला जाता था, लेकिन अब ₹20 प्रतिघंटा की दर से शुल्क वसूला जाएगा। ठीक उसी तरह बसों के लिए भी पार्किंग शुल्क को दोगुना करने का फैसला लिया गया है। पहले ₹150 प्रतिघंटा की दर से पार्किंग शुल्क वसूला जाता था जो अब ₹300 प्रतिघंटा की दर से वसूला जा सकता है। यह सभी बदलाव GRAP स्टेज 2 के तहत किये जा रहे हैं।

delhi air pollution increasing

क्या सलाह दे रहे हैं विशेषज्ञ?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस वक्त दिल्लीवासी अपनी बाहरी गतिविधियों को सीमित कर ले। व्यायाम आदि या तो घर के अंदर या फिर जिम में जाकर करें। अस्थमा के मरीज खास तौर पर अपना ख्याल रखें और अपनी दवाईयां हर वक्त अपने पास रखें। जॉगिंग के बजाए शॉर्ट वॉक करें और थोड़ी-थोड़ी देर पर ब्रेक लेते रहे।

अगर जॉगिंग या वॉकिंग करते समय सांस लेने में जरा भी तकलीफ हो रही हो तो तुरंत सभी गतिविधियों को बंद कर बैठ जाएं। कमरे की खिड़कियों को ज्यादा से ज्यादा समय तक बंद रखें। अगर संभव हो तो घर में एयर प्यूरिफायर का इस्तेमाल करें। घर से बाहर निकलते समय एन-95 मास्क का इस्तेमाल करें। घर को साफ रखें, धूल आदि जमा न होने दें।

More News

    Read more about: delhi weather imd
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+