Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली एयरपोर्ट हादसा : T1 की सारी उड़ानों को शिफ्ट किया गया T2 और T3 पर, किसे कौन सा टर्मिनल मिला!

दिल्ली एयरपोर्ट हादसा : T1 की सारी उड़ानों को शिफ्ट किया गया T2 और T3 पर, किसे कौन सा टर्मिनल मिला!

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत गिरने की वजह से विमानों के संचालन बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इस हादसे की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। टर्मिनल 1 के बंद होने का सबसे बुरा असर एयरलाइंस कंपनी इंडिगो और स्पाइस जेट की विमान सेवाओं पर पड़ा है।

खासतौर पर आज (28 जून) को जिन यात्रियों को इन विमानों से उड़ान भरनी थी, उनके बीच हड़कंप मचा हुआ है। इस बाबत दिल्ली एयरपोर्ट प्रबंधन ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की सभी उड़ानों को टर्मिनल 2 और टर्मिनल 3 के बीच बांट दिया गया है।

delhi airport accident

किसे मिला कौन सा टर्मिनल

दिल्ली एयरपोर्ट के X हैंडल से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 10.30 बजे तक टर्मिनल 1 पर आने वाली सभी उड़ानों को टर्मिनल 1 पर ही उतरने दिया गया था। उसके बाद से टर्मिनल 1 पर आने वाली और टर्मिनल 1 से उड़ान भरने वाली विमानों को दिल्ली एयरपोर्ट के बाकी दोनों टर्मिनल के बीच बांट दिया गया है, जिनके बारे में जानकारी निम्न हैं :

  • टर्मिनल 1 से उड़ान भरने व आने वाली स्पाइस जेट की सभी विमानों को टर्मिनल 3 दिया गया है।
  • टर्मिनल 1 पर आने व उड़ान भरने वाली इंडिगो की सभी विमानों को टर्मिनल 2 और 3 के बीच वितरित किया गया है।
  • एयरलाइंस कंपनी के अधिकारी लगातार वास्तविक समय में दिल्ली एयरपोर्ट के साथ संपर्क में हैं और इस बारे में यात्रियों को सभी जानकारियां लगातार दी जा रही हैं।

वहीं इंडिगो ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट किया है कि दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 को 29 जून को रात 12 बजे तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। इसलिए यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने फ्लाइट का स्टेटस इंडिगो के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जरूर जांच लें। साथ ही रिफंड या वैकल्पिक विमान के विकल्पों के लिए इंडिगो से संपर्क करने का अनुरोध किया गया है।

delhi airport terminal 1 roof collaps

बता दें, दिल्ली में गुरुवार की रात से हो रही लगातार बारिश की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत शुक्रवार के अहले सुबह करीब 5 बजे अचानक गिर गयी। इस हादसे में 1 व्यक्ति की जान चली गयी और कई लोग घायल बताएं जा रहे हैं। घायलों का इलाज दिल्ली एयरपोर्ट के पास स्थित एक अस्पताल में चल रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट प्रबंधन की तरफ से इस हादसे में मृत व्यक्ति के परिजनों को ₹20 लाख और घायलों को ₹3 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की गयी है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडु ने दिल्ली एयरपोर्ट का दौरा भी किया है।

More News

    Read more about: delhi airport monsoon
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+