Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पहले हीटवेव ने जलाया अब मानसून में दरिया बनी दिल्ली, किन-किन इलाकों में भर गया है पानी?

पहले हीटवेव ने जलाया अब मानसून में दरिया बनी दिल्ली, किन-किन इलाकों में भर गया है पानी?

मात्र 2 दिनों पहले तक दिल्ली का तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। बिजली की परेशानी, पेयजल की मुश्किलें और ऊपर से भीषण गर्मी के बाद जब दिल्ली में मानसून ने दस्तक दी तो दिल्लीवालों के दिल ही खिल उठे। लेकिन मानसून की पहली बारिश इतनी जमकर बरसी की दिल्ली की सड़कें दरिया बनी नजर आने लगी हैं।

जगह-जगह न सिर्फ सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है बल्कि घरों के अंदर भी पानी घुस जाने की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से तो राहत दिला दी लेकिन जलजमाव ने लोगों की मुश्किलों को काफी बढ़ा दिया है।

delhi waterlogged

गुरुवार की रात से दिल्ली में हो रही बारिश की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत भी टूट कर गिर गयी। इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गयी और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। टर्मिनल 1 की सभी उड़ानों को दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 और 3 पर शिफ्ट किया जा चुका है। दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस भी लगातार ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर रही है।

आइए जान लेते हैं, दिल्ली-नोएडा इलाकों में सड़कों पर कहां-कहां पानी भर गया है :

  • दिल्ली के मल्कागंज में सड़क धंसने की वजह से एक गाड़ी फंस गयी थी।
  • हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर पानी भर गया है। स्टेशन से बाहर निकलने वाली सड़क पर भी पूरा पानी भर चुका है। कुछ-कुछ जगहों पर तो पानी कमर जितना पहुंच गया है। इस वजह से यात्रियों को खूब परेशानी हो रही है।
  • मिंटो रोड अंडरपास पानी से पूरा भरा हुआ है। इस वजह से दोनों तरफ से ही गाड़ियों के लिए रास्ता लगभग बंद है।
  • मिंटो ब्रिज अंडरपास पर जलभराव की वजह से कमला मार्केट से कनॉट प्लेस की ओर जाने वाले दोनों मार्गों पर यातायात प्रभावित है।
minto bridge underpass delhi
  • अक्षरधाम से गाजियाबाद की ओर जाने वाले दोनों मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित है। मुर्गा मंडी, गाजीपुर बॉर्डर पर जलभराव की वजह से गाड़ियां लगभग रेंग कर आगे बढ़ रही हैं।
  • ओखला अंडरपास पर जलभराव की वजह से कालिंदी कुंज से क्राउन प्लाजा की ओर जाने वाले दोनों सड़कों पर रोड नंबर 13 पर यातायात प्रभावित हैं।
  • सड़कों पर पानी भरने की वजह से आईटीओ से लेकर मंडी हाउस तक रास्ता बंद हो गया है।
  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक, तिलक ब्रिज डब्ल्यू-पॉइंट के नीचे जलभराव हो गया है। इसकी वजह से ए-पॉइंट से डब्ल्यू-पॉइंट और इसके विपरीत दोनों कैरिजवे पर डब्ल्यू-पॉइंट तिलक ब्रिज रोड पर यातायात प्रभावित है।
delhi monsoon first rain waterlogging
  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि वाई-पॉइंट सलीमगढ़ और निगमबोध घाट के पास जलभराव के कारण शांतिवन से आईएसबीटी की ओर और इसके विपरीत दोनों कैरिजवे पर आउटर रिंग रोड पर यातायात प्रभावित है।

दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने सभी लोगों को घर या ऑफिस से निकलने से पहले ट्रैफिक अलर्ट देखने के बाद ही अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सफदरजंग मौसम केंद्र ने 153.7 मिली बारिश दर्ज की है।

More News

    Read more about: delhi airport monsoon
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+