Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली का AQI पहुंचा 500 पर, लोगों ने कहा, 'बेंगलुरु में धुम्रपान करना दिल्ली में योग करने से बेहतर'

दिल्ली का AQI पहुंचा 500 पर, लोगों ने कहा, 'बेंगलुरु में धुम्रपान करना दिल्ली में योग करने से बेहतर'

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए राजधानी में GRAP 4 को भी कल (सोमवार) से लागू कर दिया गया लेकिन हालात सुधरने के बजाए और भी बिगड़ते ही जा रहे हैं। बढ़ते प्रदूषण ने दिल्ली-NCR वालों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डालना शुरू कर दिया है। दिल्लीवासियों को लगातार सांस लेने में दिक्कत, गला दर्द, त्वचा से संबंधित परेशानियां और आंखों में जलन की शिकायत बनी रह रही है।

सोमवार के बाद मंगलवार को भी दिल्ली का औसत AQI 494 दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली के कुछ इलाके ऐसे भी हैं, जहां का AQI 500 के आसपास पहुंच गया।

delhi pollution

दिल्ली की जहरीली हवा

दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए पानी का छिड़काव, ऑड-ईवन नंबर वाली गाड़ियां चलाना, एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव, ड्रोन से पानी का छिड़काव करना आदि कई कोशिशें की जा रही हैं लेकिन हवा में घुले जहर का स्तर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। 18 नवंबर को दिल्ली में GRAP 4 को भी लागू कर कई तरह की पाबंदियां लगायी गयी लेकिन प्रदूषण को बढ़ने से रोकने की तमाम कोशिशें विफल होती दिख रही हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस वक्त दिल्ली की हवा इतनी ज्यादा जहरीली हो चुकी है कि इसमें सांस लेना जैसे 75 सिगरेट एक साथ में पीने जैसा है। सोशल मीडिया X पर लोगों ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर तंज कसते हुए लिखा है,"बेंगलुरु में धुम्रपान करना दिल्ली में योग करने से बेहतर है।" वहीं एक अन्य X ने लिखा है, "बेंगलुरु में धुम्रपान करना खर्चिला है जबकि दिल्ली में यह फ्री है।"

दिल्ली सरकार की विज्ञप्ति जारी

दिल्ली सरकार ने हवा की स्थिति को 'मेडिकल इमरजेंसी' करार दिया है। सभी संस्थानों से नागरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए उपाय करने की भी अपील की है। दिल्ली सरकार ने सोमवार को ही GRAP 4 को लागू कर 11वीं और 12वीं कक्षा के अलावा बाकी सभी कक्षाओं को ऑनलाइन चलाने के आदेश दिये थे।

लेकिन कल दिल्ली में प्रदूषण से जुड़े एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने 12वीं तक के सभी कक्षाओं के फिजीकल स्कूल को बंद कर ऑनलाइन क्लास शुरू करने का आदेश दिया है। वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 23 नवंबर और जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने 22 नवंबर तक ऑनलाइन कक्षाएं करवाने का फैसला लिया है।

delhi aqi 500

कहां कितना है AQI?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार (19 नवंबर) की सुबह 6 बजे दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश इलाकों में स्मॉग की मोटी परत छायी हुई थी। दिल्ली व एनसीआर का AQI बेहद गंभीर बना हुआ है और कुछ इलाकों में तो AQI खतरनाक श्रेणी का भी दर्ज किया गया।

इलाका AQI
1
अलीपुर 500
2
आनंद विहार 500
3
आईटीओ 386
4
पूसा रोड 500
5
लोधी रोड 493
6
मुंडका 500
7
नजफगढ़ 491
8
मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम
499
9
नरेला 500
10
सोनिया विहार 500
11
ओखला फेज 2 494
12
डीटीयू 496
13
नोएडा 497
14
फरीदाबाद 374
15
गुरुग्राम 491
16
गाजियाबाद 480
17
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम
500
18
द्वारका सेक्टर-8 498
19
नॉर्थ कैंपस 500
20
आरके पुरम 499
21
वजीरपुर 500
Delhi smog

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह और शाम के समय दिल्ली में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही दिल्ली के तापमान में भी लगातार गिरावट की दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे लुढ़कर 23.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में ठंड के साथ ही प्रदूषण और कोहरे का दोहरा अटैक अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

More News

    Read more about: delhi bangalore weather
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+