Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गाजियाबाद के 'हिंडन' एयरपोर्ट से कई शहरों के लिए शुरू हो रही है उड़ान, टिकट भी है काफी सस्ती

गाजियाबाद के 'हिंडन' एयरपोर्ट से कई शहरों के लिए शुरू हो रही है उड़ान, टिकट भी है काफी सस्ती

पिछले कई महीनों से लगातार फ्लाइट टिकट की कीमतें काफी अधिक हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आप बैंगलोर, नांदेड़ या अदमपुर आदि के लिए फ्लाइट के टिकटों के सस्ते होने का इंतजान कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही। दिल्ली से महज थोड़ी दूरी पर मौजूद गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से कई शहरों के लिए नयी उड़ान सेवा शुरू हो रही है।

सबसे अच्छी खबर यह है कि अभी हिंडन एयरपोर्ट से कई शहरों के लिए विमान की टिकट भी काफी सस्ती हैं। तो फिर, ज्यादा देर न करते हुए जल्दी से गाजियाबाद एयरपोर्ट से अपनी फ्लाइट की टिकट बुक कर लें।

hindon airport

हिंडन एयरपोर्ट प्रशासन की तरफ से इस बात की जानकारी X प्लेटफार्म पर दी गयी है। अब यात्रियों को सिर्फ दिल्ली एयरपोर्ट पर निर्भर रहने या जेवर में नोएडा एयरपोर्ट के तैयार होने का इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी। हिंडन एयरपोर्ट से विमानों के नियमित संचालन से अधिक से अधिक यात्रियों को फायदा मिलेगा।

बता दें, साल 2019 में हिंडन एयरपोर्ट तैयार हुआ था। यह एयरपोर्ट भारतीय वायुसेना के अधीन है। साल 2023 में इस एयरपोर्ट से सामान्य यात्री सेवाओं के भी शुरू होने की घोषणा की गयी थी। अब कई अन्य शहरों को गाजियाबाद-दिल्ली से विमानों के माध्यम से जोड़ने की तैयारी चल रही है।

airport file photo

किन नयी शहरों से लिए मिलेगी दैनिक उड़ान

  • नांदेड़ से हिंडन एयरपोर्ट
  • हिंडन एयरपोर्ट से अदमपुर
  • हिंडन एयरपोर्ट से नांदेड़

हिंडन एयरपोर्ट से दूसरी शहरों के लिए विमान सेवा स्टार एयरलाइंस की शुरू हो रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस समय हिंडन एयरपोर्ट से कई शहरों के लिए विमान की टिकट भी काफी सस्ती हैं। जानकारी के अनुसार हिंडन एयरपोर्ट से जालंधर के लिए इकोनॉमी क्लास की टिकट की कीमत ₹1500 और बिजनेस क्लास की टिकट की कीमत ₹5,555 से शुरू हो रही है।

हिंडन एयरपोर्ट से नांदेड़ के लिए टिकट की कीमत ₹5600 इकॉनॉमी क्लास और ₹8,888 बिजनेस क्लास है।

वहीं हिंडन एयरपोर्ट से बैंगलोर के लिए टिकट की कीमत ₹8,600 इकोनॉमी क्लास और ₹17,777 से बिजनेस क्लास के लिए टिकट की कीमत शुरू हो रही है।

सभी नयी उड़ान सेवाएं 31 मार्च से शुरू हो रही हैं।

More News

    Read more about: airport flight delhi hyderabad
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+