Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली-NCR वालों के लिए खुशखबरी : जल्द खुल सकता है पंजाबी बाग फ्लाईओवर, जानिए क्या बताया PWD ने!

दिल्ली-NCR वालों के लिए खुशखबरी : जल्द खुल सकता है पंजाबी बाग फ्लाईओवर, जानिए क्या बताया PWD ने!

हर दिन ऑफिस जाते समय लगने वाले ट्रैफिक जाम से परेशान दिल्ली-NCR वालों के लिए एक अच्छी खबर। जल्द खुलने वाला है पंजाबी बाग फ्लाईओवर (Punjabi Bagh Flyover)। मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावों में PWD के अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि जल्द ही फ्लाईओवर का काम लगभग पूरा होने वाला है और जल्द ही इसे गाड़ियों के आने-जाने के लिए खोल दिया जाएगा।

यह फ्लाईओवर खासतौर पर दिल्ली और NCR के बीच आवाजाही करने वाले लोगों के लिए काफी सुविधाएं मुहैया करवाएगा। हालांकि इस फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही को शुरू करने के रास्ते में एक रोड़ा भी है।

punjabi bagh flyover delhi ncr

क्या कहा PWD के अधिकारियों ने

Times of India की रिपोर्ट में पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट (PWD) के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि 20 दिसंबर तक इस फ्लाईओवर को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके बाद PWD की तरफ से दिल्ली सरकार को जानकारी दी जाएगी कि पंजाबी बाग फ्लाईओवर बनकर तैयार है और इसे आम जनता के लिए खोला जा सकता है।

हालांकि फ्लाईओवर के डिवाइडर पर मौजूद पेड़ अभी भी परेशानी का सबब बना हुआ है।बताया जाता है कि इस पेड़ को हटाने की अनुमति अभी तक दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली है। इस समस्या का समाधान ढूंढने की कोशिश PWD के अधिकारी कर रहे हैं लेकिन उनका Plan B भी तैयार है।

बता दें, फ्लाईओवर पर राजा गार्डन से ESI अस्पताल के बीच में यह पेड़ मौजूद है, जिसे हटाने की अनुमति दिल्ली हाई कोर्ट से मांगी गयी है। ऐसे ही आनंद विहार फ्लाईओवर बनकर तो पूरा तैयार हो गया है लेकिन वहां भी पेड़ होने की वजह से उसे अभी तक नहीं खोला गया है।

delhi ncr punjabi bagh flyover opening date

क्या है PWD का Plan B

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक PWD के अधिकारियों ने पंजाबीबाग फ्लाईओवर को खोलने के लिए अपना Plan B तैयार किया है। दिल्ली हाईकोर्ट से जब तक डिवाइडर पर मौजूद पेड़ को हटाने के संबंध में कोई आदेश नहीं मिल जाता है, तब तक PWD अपने Plan B पर काम करेगी। इसके तहत PWD ने पंजाबी बाग फ्लाईओवर के एक तरफ के 3 लेन में से सिर्फ 2 लेन को ही खोलने का फैसला लिया है। बताया जाता है कि फ्लाईओवर पर बैरिकेड लगाकर दूसरे लेन से यातायात की अनुमति दे दी जाएगी।

बता दें, पंजाबी बाग फ्लाईओवर मुख्य रूप से पश्चिम दिल्ली, दक्षिणपश्चिम दिल्ली, मध्य दिल्ली और गुड़गांव की ओर आने-जाने वाले वाहनों और ट्रैफिक के लिए बड़ा ही फायदेमंद साबित होगा। अधिकारियों का मानना है कि इस फ्लाईओवर के शुरू हो जाने से हर साल लगभग 1.6 लाख टन कार्बन का कम उत्सर्जन होगा और 18 लाख लीटर ईंधन बचेगा।

1.3 किमी लंबा पंजाबी बाग फ्लाईओवर ESI मेट्रो स्टेशन से पंजाबी बाग क्लब रोड के बीच में बना 6 लेन चौड़ा फ्लाईओवर है। पहले इसे जनवरी'24 तक बनकर तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जो बाद अप्रैल'24 और अब दिसंबर'24 निर्धारित किया गया है। इस साल मार्च में फ्लाईओवर के आधे हिस्से, मोतीनगर तक का उद्घाटन दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कर दिया था। उसके बाद बाकी का काम यानी फुटपाथ और पैदल अंडरपास बनाने का काम चल रहा था।

गौरतलब है कि मार्च 2021 में इस परियोजना को यूनिफाएड ट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर (प्लानिंग एंड इंजीनियरिंग) सेंटर (UTTIPEC) ने मंजूरी दी थी। दिल्ली में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसलिए संभावना जतायी जा रही है कि चुनावों की घोषणा से पहले ही पंजाबी बाग और आनंद विहार दोनों फ्लाईओवर का उद्घाटन कर दिया जाएगा।

More News

Read more about: delhi noida traffic
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+