Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गुजरात में बारिश से मचा हाहाकार, IMD का रेड अलर्ट, दिल्ली-NCR में भी बारिश बनी आफत

गुजरात में बारिश से मचा हाहाकार, IMD का रेड अलर्ट, दिल्ली-NCR में भी बारिश बनी आफत

पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से गुजरात में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण अब तक गुजरात में लगभग 19 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। इसके साथ ही हजारों लोगों को बाढ़ग्रस्त इलाकों से बाहर निकालकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मौसम विभाग ने गुजरात में अगले कुछ दिनों के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

बुधवार की शाम को दिल्ली-एनसीआर में मौसम खराब होने और तेज बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव हो गया। इस वजह से सड़कों पर जहां ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ गयी वहीं लोगों को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर के लिए भी मौसम विभाग ने गुरुवार को बारिश की चेतावनी जारी की है।

gujarat flood

गुजरात में 5 दिनों के लिए बारिश का रेड अलर्ट

गुजरात के कई हिस्सों में लगातार बारिश होने की वजह से बाढ़ की स्थिति और भी भयावह हो गयी है। बारिश के कारण देवभूमि द्वारका, वडोदरा, जामनगर, राजकोट, पोरबंदर आदि इलाकों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। घरों में कई फीट पानी भर जाने की वजह से लोग घरों की छतों पर चढ़ गये हैं, जहां से उन्हें NDRF, SDRF और सेना की टुकड़ियों की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है।

मौसम विभाग ने गुजरात के कच्छ, जामनगर, मोरबी, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ तूफान की भी आशंका जतायी गयी है। वहीं सुरेंद्रनगर, अमरेली, गिर और सोमनाथ जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

गुजरात के जिन जिलों में अगले कुछ दिन हल्की बारिश होने की संभावना जतायी गयी है उनमें बनासकांठा, पाटन, साबरकांठा, महेसाणा अरवाली, गांधीनगर, अहमदाबाद, भावनगर, महिसागर, दाहोद, पंचमहल, खेड़ा, आणंद, वडोदरा आदि शामिल हैं।

delhi water logging

कहां कितनी हुई बारिश

बुधवार को गुजरात में सौराष्ट्र क्षेत्र के देवभूमि द्वारका, जामनगर, राजकोट, पोरबंदर आदि जिलों में शाम 6 बजे तक लगभग 12 घंटों के दौरान 50 मिली से 200 मिली तक बारिश हुई। राज्य में इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश द्वारका जिले के भानवद तालुका में हुई, जहां 185 मिली बारिश हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री भुपेंद्र पटेल से फोन पर बात करके स्थिति का जायजा लिया और राज्य सरकार को हर संभव मदद पहुंचाने का आश्वासन भी दिया है। बताया जाता है कि गुजरात में कुल 137 जलाशय और झीलें पूरी तरह से भर चुकी हैं। 24 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

gujarat vadodara rescue from flood

दिल्ली-एनसीआर में भी बदला मौसम का मिजाज

बुधवार की रात से दिल्ली और उससे सटे नोएडा में मौसम का मिजाज बिल्कुल बदल चुका है। शाम से हुई लगातार बारिश की वजह से मौसम थोड़ा ठंडा जरूर हुआ है लेकिन अब सड़कों पर जमा हुआ पानी परेशानी का सबब बन गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिल्ली में जारी किया है।

बताया जाता है कि दिल्ली में इस साल अगस्त के 28 में से 24 दिन बारिश हुए हैं। अगस्त में अब तक 301.4 मिली बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग का दावा है कि इससे पहले साल 2013 में दिल्ली में अगस्त के महीने में 321.4 मिली और 2012 में 378.8 मिली बारिश हुई थी।

delhi ncr waterlogging

बारिश का यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार 30 अगस्त तक दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और हल्की-फुल्की बारिश होती रहेगी। 31 अगस्त और 1 सितंबर को मौसम थोड़ा शुष्क बनेगा लेकिन 2 और 3 सितंबर को एक बार फिर से बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि सितंबर के पहले हफ्ते के दौरान बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से मॉनसूनी ट्रफ दिल्ली के करीब बनेगा। यह मॉनसूनी ट्रफ सितंबर के पहले सप्ताह में बने रहने की संभावना है जिस दौरान दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है।

हमारी मानिए तो अभी से लेकर सितंबर के पहले सप्ताह तक ऑफिस के लिए निकलते समय थोड़ा अतिरिक्त समय हाथ में लेकर जरूर निकलें। क्या पता, कहां जलजमाव में कितनी देर फंस जाएं!

More News

Read more about: gujarat delhi weather
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+