Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC के साथ करिए काशी भ्रमण, यहां है पूरी डिटेल्स...

IRCTC के साथ करिए काशी भ्रमण, यहां है पूरी डिटेल्स...

काशी एक ऐसा शहर है, जहां मृत्यु को भी सेलिब्रेट किया जाता है..अब भला ऐसे शहर में कौन नहीं जाना जाता है। देश-दुनिया से तमाम लोग आते हैं और यहां के दर्शनीय स्थलों की सैर करते हैं। विश्व के सबसे प्राचीन शहरों में से एक काशी के धार्मिक स्थलों में हर साल लाखों लोग अपना शीष नवाने आते हैं और मां गंगा की आरती भी देखते हैं। ऐसे में अगर आप भी काशी की सैर करना चाह रहे हैं तो आप आराम से दो दिन में काशी की सैर कर सकते हैं।

इसके लिए आईआरसीटीसी की ओर से एक टूर पैकेज निकाला है, जिसके काशी विश्वनाथ, दुर्गा मंदिर व बाकी के दर्शनीय स्थल की सैर कराई जाएगी। इसके लिए हर सोमवार ट्रेन सेवा भी चलाई जाएगी, इसके बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। यह पैकेज चार दिवसीय होगा। इसकी शुरुआत जोधपुर व जयपुर से होगी, जिसका नाम है - वाराणसी एक्स जोधपुर-जयपुर टूर पैकेज (Varanasi Ex Jodhpur-Jaipur)...।

tour package

'वाराणसी एक्स जोधपुर-जयपुर' टूर पैकेज का रूट मैप

इस पैकेज के तहत काशी विश्वनाथ व गंगा आरती के साथ-साथ पवित्र नगरी काशी के अन्य स्थलों पर भी घुमाया जाएगा। सोमवार को आपकी इस यात्रा की शुरुआत होगी, जो गुरुवार तक चलेगी। यहां आपकी सुंदर और मंगलमय यात्रा का अंत हो जाएगा और आप एक सुनहरे यादों के साथ अपने घर को लौट जाएंगे।

'वाराणसी एक्स जोधपुर-जयपुर' टूर पैकेज का टिकट मूल्य

IRCTC की ओर शुरू किए जा रहे इस ' वाराणसी एक्स जोधपुर-जयपुर' टूर पैकेज के लिए पर्यटकों के सुविधानुसार टिकट मूल्य रखा गया है, जो इस प्रकार है -

स्टैंडर्ड (SL) के लिए

एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 7225 रुपये

दो पर्यटकों के लिए (Double Share) - 6110 रुपये

तीन पर्यटकों के लिए (Triple Share) - 5865 रुपये

बेड के साथ बच्चों के लिए (05-11 Years) - 5370 रुपये

बेड के बिना बच्चों के लिए (02-04 Years) - 4010 रुपये

थर्ड एसी (Comfort - 3AC) के लिए

एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 10470 रुपये

दो पर्यटकों के लिए (Double Share) - 9360 रुपये

तीन पर्यटकों के लिए (Triple Share) - 9110 रुपये

बेड के साथ बच्चों के लिए (05-11 Years) - 8620 रुपये

बेड के बिना बच्चों के लिए (02-04 Years) - 7260 रुपये

varanasi tour package

नोट - इस पैकेज में सभी पर्यटकों के लिए यात्रा इश्योरेंस शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC के वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

Read more about: tourism tour package tour
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+