Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »NCRTC और DMRC के बीच हुआ समझौता, एक ही ऐप पर मिलेगा दिल्ली मेट्रो और नमो भारत ट्रेन का टिकट

NCRTC और DMRC के बीच हुआ समझौता, एक ही ऐप पर मिलेगा दिल्ली मेट्रो और नमो भारत ट्रेन का टिकट

अब एक ही ऐप पर नमो भारत ट्रेन और दिल्ली मेट्रो का टिकट मिलने वाला है। इसका फायदा मेरठ जैसे उपनगरीय इलाकों से काम के सिलसिले में दिल्ली आने वाले यात्रियों को मिलेगा। इसे लेकर हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के बीच एक समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर हुआ है।

खास बात है कि एक ही ऐप के माध्यम से यात्री दिल्ली मेट्रो के साथ-साथ नमो भारत ट्रेन के लिए भी QR कोड आधारित टिकट बुक कर सकेंगे।

dmrc ncrtc mou

बताया जाता है कि यह समझौता 'एक भारत-एक टिकट' (One India-One Ticket) पहल के तहत किया गया है। बताया जाता है कि इस समझौते से दिल्ली और एनसीआर के सभी लोगों की यात्रा पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा सरल बन जाएगी।

मीडिया को दिये गये एक बयान में बताया गया है कि अगर कोई यात्री नमो भारत ट्रेन का टिकट RRTS कनेक्ट ऐप के माध्यम से बुक करता है तो वह उसी ऐप पर दिल्ली मेट्रो का टिकट भी बुक कर सकेगा। ठीक उसी तरह, अगर कोई यात्री DMRC के मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर मेट्रो का टिकट बुक करता है तो उसे उसी ऐप पर नमो भारत ट्रेन का टिकट भी बुक करने की सुविधा मिल जाएगी।

बताया जाता है कि इस समझौते की वजह से RRTS कनेक्ट ऐप पर दिल्ली मेट्रो के लिए खास QR कोड तैयार किये जा सकेंगे जैसे DMRC के मोबाइल ऐप पर नमो भारत ट्रेन के लिए QR कोड बनाए जा सकेंगे। इससे यात्रियों का अनुभव पहले के मुकाबले कहीं बेहतर होने वाला है।

उम्मीद की जाती है कि इस समझौते की वजह से नमो भारत ट्रेन और दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर लगने वाली यात्रियों की भीड़ में जरूर कमी आएगी। इससे न सिर्फ स्टेशनों को भीड़ नियंत्रित करने में सुविधा होगी बल्कि यात्रियों का भी काफी समय बचेगा। साथ ही साथ डिजीटल ट्रांजैक्शन होने की वजह से यह पर्यावरण के लिए भी अच्छा होगा। बताया जाता है कि यह पहल पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान का हिस्सा है, जिसमें परिवहन के विभिन्न माध्यमों को एक-दूसरे से जोड़ने की योजना बनायी गयी है।

dmrc metro

economics times की एक रिपोर्ट के अनुसार सभी RRTS स्टेशनों को जान-बुझकर रेलवे स्टेशनों, मेट्रो स्टेशनों और बस डिपो के आसपास बनाया गया है ताकि परिवहन के ये साधन एक-दूसरे से जुड़ सकें। अगर नमो भारत और दिल्ली मेट्रो के टिकट खरीदने के लिए अलग-अलग मोबाइल ऐप की जरूरत को खत्म करके एक ही ऐप के माध्यम से दोनों परिवहनों के लिए टिकट उपलब्ध होंगे तो यह दिल्ली-एनसीआर में यात्रा करने का रेल आधारित हरित परिवहन को बढ़ावा देगा।

बता दें, वर्तमान में नमो भारत ट्रेन का 42 किमी लंबा कॉरिडोर है, जो 393 किमी लंबे दिल्ली मेट्रो कॉरिडोर से जुड़ता है। नमो भारत ट्रेनों को अधिकतम 180 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। एक बार नमो भारत ट्रेन का पूरा कॉरिडोर शुरू हो जाता है, तो दिल्ली से मेरठ तक की दूरी को तय करने में यात्रियों को मात्र 1 घंटे का ही समय लगेगा। मेरठ तक नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को पूरा तैयार करने का लक्ष्य वर्ष 2025 तक का रखा गया है। पूरा बन जाने के बाद यह कॉरिडोर 82 किमी लंबा होगा।

More News

    Read more about: delhi metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+