Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नोएडा एक्वा लाइन मेट्रो का ₹2991 करोड़ की लागत से होगा विस्तार - जानिए रूट और नए स्टेशनों की List

नोएडा एक्वा लाइन मेट्रो का ₹2991 करोड़ की लागत से होगा विस्तार - जानिए रूट और नए स्टेशनों की List

नोएडा मेट्रो के एक्वा लाइन (Aqua Line) का विस्तार किया जाएगा, जिसका उत्तर प्रदेश सरकार ने नया विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए जमा कर दिया है। इस बात की जानकारी नोएडा एक्वा लाइन मेट्रो प्रबंधन के अधिकारियों ने दी। मीडिया रिपोर्ट में नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) के मैनेजिंग डायरेक्टर लोकेश एम. के हवाले से बताया गया कि उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने नोएडा एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार की परियोजना के लिए ₹2991.60 करोड़ की मंजूरी दी है।

बकौल लोकेश एम. अगर यह DPR पास हो जाता है, तो नोएडा में परिवहन की संरचानाओं को बेहतर बनाने में यह मील का पत्थर साबित हो सकता है।

noida aqua line metro

Financial Express की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा एक्वा लाइन मेट्रो का प्रस्तावित विस्तार सेक्टर 51 को ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क - 5 से जोड़ेगा। एक्वा लाइन मेट्रो का विस्तार 17.435 किमी में किया जाएगा, जिसमें कुल 11 नए स्टेशन बनेंगे। बताया जाता है कि मेट्रो लाइन का प्रस्तावित विस्तार इस क्षेत्र में ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं को कम करने और शहरी क्षेत्रों में परिवहन संपर्क को पहले के मुकाबले बेहतर बनाने में मुख्य भूमिका निभाएगा।

मीडिया से बात करते हुए लोकेश एम. का कहना है कि यह विस्तार नोएडा और ग्रेटर नोएडा के प्रमुख इलाकों को जोड़ेगा। इससे आम लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल जाएगी, जिसकी उन्हें लंबे समय से जरूरत है। इसके साथ ही विकास मार्ग और नोएडा-ग्रेटर नोएडा लिंक रोड पर भी जाम की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

नोएडा एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार के साथ जिन 11 स्टेशनों का प्रस्ताव दिया है, उनके नाम निम्न हैं -

  1. सेक्टर 51 (मौजूदा स्टेशन)
  2. सेक्टर 61 (DMRC के ब्लू लाइन का इंटरचेंज)
  3. सेक्टर 70
  4. सेक्टर 122
  5. सेक्टर 123
  6. ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4
  7. इको टेक - 12
  8. ग्रेटर नोएडा सेक्टर - 2
  9. ग्रेटर नोएडा सेक्टर - 3
  10. ग्रेटर नोएडा सेक्टर - 10
  11. ग्रेटर नोएडा सेक्टर - 12
  12. नॉलेज पार्क - 5

बता दें, शुरुआत में नोएडा एक्वा लाइन मेट्रो का विस्तार 8 स्टेशनों तक करने का ही फैसला लिया गया था। जून 2024 में उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने उसी के आधार पर मेट्रो निर्माण के प्रस्तावित DPR को पारित भी कर दिया था। उस समय मेट्रो कॉरिडोर का विस्तार 11.5 किमी में किया जाना निर्धारित किया गया था। लेकिन अब इस विस्तार में 3 और स्टेशन व 6 किमी को और जोड़ा गया है। इसका फायदा होगा कि नोएडा एक्वा लाइन मेट्रो, दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन से जुड़ जाएगी और यात्रियों को आवाजाही करने में आसानी होगी।

More News

Read more about: noida metro travel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+