Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नोएडा में खुलने वाला है पहला Deer Park, डूबता सूरज बनेगा आपके Sunset सफारी का साथी

नोएडा में खुलने वाला है पहला Deer Park, डूबता सूरज बनेगा आपके Sunset सफारी का साथी

दिल्ली-NCR और खासतौर पर नोएडा के निवासियों के लिए बड़ी ही धमाकेदार खबर आयी है। नोएडा में जल्द खुलने वाला है पहला Deer Park। इसके साथ में होगा एक मिनी चिड़ियाघर। अगर आपको जंगली जीवों और उनके रहन-सहन आदि के बारे में जानने में गहरी रुची है, तो अब कम से कम हिरणों की अलग-अलग प्रजातियों के बारे में जानने के लिए ऑफिस से छुट्टी लेकर जंगलों का रुख करने की जरूरत नहीं होगी।

नोएडा के Deer Park में हिरणों की अलग-अलग प्रजातियों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का जो आनंद है, वह चिड़ियाघर में इन जीवों को देखने में कहां आएगा। इसके साथ ही शाम को डूबते हुए सूरज को अपना साथी बनाकर आप यहां कर सकेंगे Sunset सफारी।

deer safari park

कहां खुलेगा Deer Park?

Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 91 में मौजूद बायोडायवर्सिटी पार्क में इस Deer Park को बनाया गया है, जिसके साथ ही होगा एक Mini Zoo भी। इस Deer Park में सिर्फ भारत में पाए जाने वाले हिरण ही नहीं होंगे बल्कि उनके साथ ही यहां 3 अफ्रिकी प्रजाति के हिरण भी देखे जा सकेंगे। यहां पर कुल 132 हिरण होंगे, जो 10 अलग-अलग प्रजाति के होंगे। इसके साथ ही Deer Park के मिनी चिड़ियाघर में कानपुर, लखनऊ और हैदराबाद से लाए गये विभिन्न वन्य जीवों को भी रखा जाएगा।

बताया जाता है कि इस पार्क का डिजाइन रिटायर्ड जिला वन अधिकारी (DFO) की निगरानी में तैयार किया गया है। इसके साथ ही वह इस पार्क को विकसित करने, जीवों को उनके प्राकृतिक आवास के आधार पर इस Deer Park के वातावरण में ढल जाने और अन्य जंगली जीवों की देखरेख से संबंधित एक्सपर्ट गाइडेंस देने वाले हैं।

noida deer park

शाम को होगी Sunset सफारी

इस Deer Park की सबसे बड़ी खासियत यहां की लाइटिंग सिस्टम है। जो इतनी हल्की रखी गयी है ताकि यहां रहने वाले जंगली जीवों को किसी तरह की तकलीफ या परेशानी न हो, लेकिन सब कुछ साफ-साफ और स्पष्ट दिखाई दे ताकि शाम को यहां घूमने आने वाले लोगों को भी परेशानी न हो। बताया जाता है कि लगभग 30 एकड़ के क्षेत्र में करीब ₹40 करोड़ की लागत से इस Deer Park को तैयार किया गया है।

यह पार्क विभिन्न प्रजातियों के हिरणों के साथ-साथ एयरपोर्ट से बचाकर लाये गये जीवों के लिए भी अभयारण्य की तरह होगा। इस पार्क की सबसे दिलचस्प विशेषता, शाम को यहां करवायी जाने वाली Sunset सफारी होगी। यहां घूमने आने वाले पर्यटक शाम और रात के अंधेरे में भी यहां घूमने का आनंद उठा सकेंगे, जिससे उन्हें बिल्कुल Real Life अनुभव मिलेगा। यह पार्क रात को 10 बजे तक खुला रहेगा। रात का अनुभव करवाने वाली स्पेशल लाइट्स होंगी, जो हिरणों को असहज भी महसूस नहीं करवाएगी और मेहमानों को सब कुछ दिखाई दे, इसे भी सुनिश्चित करेगी।

safari park noida

नोएडा और गाज़ियाबाद में यह Deer Park अपनी तरह का पहला पार्क होगा, जो स्थानीय निवासियों और दिल्ली आने वाले पर्यटकों को प्रकृति से जुड़ने का मौका देगा। विशेषज्ञों ने आश्वस्त भी किया है कि यहां रखे जाने वाले अफ्रिकी प्रजाति के हिरण, भारत के पर्यावरण में आसानी से ढल जाएंगे। यह पार्क इन पशुओं को पूरी तरह से उनके प्राकृतिक आवास में रहने जैसा ही अनुभव करवाएगा।

यह Deer Park कब से खुलेगा, इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन उम्मीद की जा रही है इसे निकट भविष्य में जल्द ही खोल दिया जा सकता है ताकि बच्चों के साथ-साथ बड़े भी यहां सफारी का आनंद उठा सकें। इस पार्क को न सिर्फ मनोरंजन बल्कि शिक्षा प्राप्त करने की एक प्रमुख जगह के तौर पर भी विकसित करने की योजना बनायी जा रही है जहां स्कूल से भी बच्चों को घूमाने के लिए लाया जाएगा।

More News

    Read more about: noida delhi park
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+