Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अब नोएडा बनेगा हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री का नया हब, सलमान-शाहरूख और बिग बी जैसे सितारों के होंगे बंगले

अब नोएडा बनेगा हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री का नया हब, सलमान-शाहरूख और बिग बी जैसे सितारों के होंगे बंगले

उत्तर प्रदेश के नोएडा में बन रहा जेवर एयरपोर्ट इस साल शुरू हो सकता है। इस वजह से जेवर इन दिनों खबरों की सुर्खियों में बना हुआ है। इसके अलावा एक और वजह है जिसके कारण जेवर खबरों में छाया हुआ है। नोएडा के जेवर में बनेगा हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री का नया हब। यानी नया बॉलीवुड बनेगा नोएडा का जेवर। यहां फिल्मी सितारे सिर्फ फिल्मों की शूटिंग के लिए ही नहीं आएंगे बल्कि उनके रहने के लिए यहां बंगले भी होंगे।

इसके अलावा बनेगी एक यूनिवर्सिटी, जहां टेक्निशियनों को दी जाएगी ट्रेनिंग। कहने का मतलब है कि नोएडा के जेवर में जो नया फिल्म सिटी बनेगा वहां सिर्फ काम करने का ही नहीं बल्कि काम सीखने का मौका भी मिलेगा।

noida film city

आइए आपको समझाते हैं

नोएडा फिल्म सिटी का मास्टर प्लान

news18 की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा के जेवर में नवनिर्मित इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ठीक पास में फिल्म सिटी का एक मास्टर प्लान फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सामने पेश किया था। यह मास्टर प्लान सिर्फ कागजों पर बनाया हुआ कोई प्लान नहीं बल्कि इसे नोएडा के फिल्म सिटी का लेआउट भी कहा जा सकता है।

नोएडा के जेवर में लगभग 230 एकड़ में फिल्म सिटी को बनाने का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। अगर यह मास्टर प्लान पास हो जाता है, तो जनवरी के अंत से फिल्म सिटी का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।

बताया जाता है कि पिछले साल यानी दिसंबर 2024 के अंत में बोनी कपूर यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह से मिले थे। उस समय उन्होंने फिल्म सिटी परियोजना का लेआउट समेत परियोजना का मास्टर प्लान भी उन्हें सौंपा था। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस मास्टर प्लान को मंजूरी मिल जाएगी, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

कितना होगा खर्च?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बोनी कपूर की कंपनी बेक्यू प्रोजेक्ट को सेक्टर 21 में फिल्म सिटी के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसके साथ बोनी कपूर की कंपनी ही इस हिस्से में फिल्म सिटी के रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी भी निभाएगी।

हालांकि यह काम बोनी कपूर की कंपनी अकेले नहीं करेगी। इसमें नोएडा की एक रियल एस्टेट डेवलपर भी उनकी मदद करने वाले हैं। बताया जाता है कि नोएडा फिल्म सिटी के पहले चरण का निर्माण करने में लगभग ₹1500 करोड़ की लागत आ सकती है।

क्या-क्या बनेगा?

बताया जाता है कि फिल्म सिटी में कई बॉलीवुड स्टार्स के लिए 3 बेडरुम वाला विला बनाया जाएगा। ऐसे 15 विला बनेंगे, जिसमें प्राइवेट जिम, स्विमिंग पूल और कर्मचारियों के रहने की भी जगह होगी। इसके अलावा आउटडोर शूटिंग के लिए सेट, इनडोर शूटिंग के लिए स्टूडियो और टेक्निशियनों की ट्रेनिंग के लिए एक यूनिवर्सिटी बनेगा।

More News

    Read more about: noida delhi mumbai
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+