Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गणतंत्र दिवस 2024 : परेड देखने के लिए घर बैठे कैसे बुक करें टिकट? यहां जानें पूरी पद्धति

गणतंत्र दिवस 2024 : परेड देखने के लिए घर बैठे कैसे बुक करें टिकट? यहां जानें पूरी पद्धति

आप दिल्ली के रहने वाले हो या दिल्ली के आसपास कहीं रहते हो या फिर 26 जनवरी के समय आप दिल्ली या आसपास के किसी शहर में मौजूद रहने वाले हैं? अगर इनमें से किसी सवाल का जवाब हां में है और आप 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली परेड को सामने से देखना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है।

26 january parade

दिल्ली के कर्तव्यपथ पर आयोजित होने वाले इस परेड में देश की संस्कृति, समृद्धि और सैन्य प्रदर्शन समेत काफी कुछ शामिल होता है। 26 जनवरी को देशभर से लोग यहां परेड देखने आते हैं। आप चाहे तो आप भी परेड के लिए आरक्षित या फिर अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं।

कहां आयोजित होता है परेड

संविधान को अपनाने के दिन के रूप में हमारे देश में वर्ष 1950 से गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन परेड की शुरुआत विजय चौक से होती है जो 5 किमी दूर नेशनल स्टेडियम पर जाकर खत्म होता है। भारत का कोई भी नागरिक इस परेड को देखने के लिए आरक्षित या फिर अनारक्षित सीट की बुकिंग कर सकता है। टिकटों की बुकिंग 10 जनवरी से शुरू हो चुकी है, जो 25 जनवरी तक जारी रहेगी। मगर ध्यान रहे, हर दिन सीमित संख्या में ही टिकट उपलब्ध करवाए जाएंगे। इन टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन माध्यमों से की जा सकती है।

republic day parade

कैसे बुक करेंगे ऑनलाइन टिकट

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की परेड के लिए आरक्षित या फिर अनारक्षित टिकट बुक करने के लिए आपको सबसे पहले रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक वेबसाइट www.aamantran.mod.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होम स्क्रीन पर मौजूद Book Your Tickets Here पर क्लीक करना होगा। इसपर क्लीक करने के बाद आपसे रजिस्टर करके अपना लॉग इन बनाने के लिए कहा जाएगा। इसके बाद आपसे व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर आदि जानकारियां मांगी जाएंगी।

parade delhi

मोबाइल नंबर पर भेजे गये OTP से अपना नंबर वेरिफाई कर लें। अगले चरण में आप किस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं जैसे गणतंत्र दिवस परेड, बीटिंग द रिट्रीट आदि विकल्पों में से चुनने के लिए कहा जाएगा। टिकट बुकिंग के लिए आपका फोटो आईडी मांगा जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया पूरी करनी होगी और इस प्रक्रिया के पूरी होते ही आप टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

कैसे बुक करेंगे ऑफलाइन टिकट

republic day 26 january parade

ऑफलाइन टिकट बुक करने के लिए भारत सरकार के पर्यटन विभाग के कार्यालय या डीटीडीसी के काउंटर पर जाना होगा। संसद भवन के रिसेप्शन से भी आप टिकट खरीद सकते हैं। ऑफलाइन टिकट खरीदते समय आपको पहचान पत्र की फोटो कॉपी जमा करनी होगी।

टिकट खरीदते समय अपने साथ एक कलम लेकर जरूर जाएं, क्योंकि वहां आपको फॉर्म भरना पड़ेगा जिसमें आपका नाम, मोबाइल नंबर समेत अन्य व्यक्तिगत विवरण और आप गणतंत्र दिवस पर कौन सा कार्यक्रम चुनना चाहते हैं, उसका विकल्प चुनना होगा।

बता दें, विजय चौक पर परेड सुबह 10 बजे शुरू होगी। इसलिए आपको अपनी सीट पर 9.30 बजे ही बैठ जाना होगा।

More News

Read more about: delhi noida india
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+