Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गणतंत्र दिवस पर दिल्ली और नोएडा में ट्रैवल एडवाइजरी जारी, अहले सुबह से चलेगी मेट्रो

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली और नोएडा में ट्रैवल एडवाइजरी जारी, अहले सुबह से चलेगी मेट्रो

कल 75वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए पूरा देश तैयार है। राजधानी दिल्ली में भी सभी तरह की तैयारियां की जा चुकी हैं। लेकिन 26 जनवरी (रविवार) को अगर आप किसी भी कारण से घर से बाहर निकलने वाले हैं, फ्लाईट से यात्रा करने वाले हैं या दिल्ली के आसपास मेट्रो से कहीं आने-जाने वाले हैं तो ध्यान दें। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली और नोएडा में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गयी है।

न सिर्फ कुछ रास्तों को बंद करने की घोषणा की गयी है बल्कि एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए बंद रखा जाएगा और मेट्रो के समय में भी बदलाव किया जाएगा।

delhi 26 january parade traffic

आइए आपको गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में जारी ट्रैवल एडवाइजरी के बारे में विस्तार से बता देते हैं -

परेड का रूट

Hindustan Times की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नेशनल वार मेमोरियल, इंडिया गेट पर गणतंत्र दिवस का विशेष कार्यक्रम सुबह 9.30 बजे से शुरू हो जाएगा। इसके बाद सुबह 10.30 बजे गणतंत्र दिवस परेड निकाली जाएगी, जो लाल किले की तरफ बढ़ेगी। परेड विजय चौक, कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागोन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग होते हुए लाल किले की तरफ जाएगी।

दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

25 जनवरी की शाम 5 बजे से कर्तव्य पथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया है। रात को 10 बजे से रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड से भी यातायात को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। यह पाबंदी तब तक लागू रहेगी जब तक गणतंत्र दिवस कार्यक्रम समाप्त नहीं हो जाता है।

26 जनवरी को सी-हेक्सागोन-इंडिया गेट स्ट्रेच सुबह 9.15 बजे से जब तक मार्चर तिलक मार्ग पार न कर लें, तब तक बंद रहेगा। सुबग 10.30 बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही करने की अनुमति नहीं होगी। परेड खत्म होने के बाद ही इन रास्तों से यातायात को फिर से शुरू किया जाएगा।

मेट्रो का समय बदला

अगर आप गणतंत्र दिवस के दिन मेट्रो से कहीं बाहर जाने या परेड देखने के लिए जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो अच्छी खबर है। दर्शकों को कर्तव्य पथ पर अहले सुबह पहुंचाने के लिए दिल्ली मेट्रो सुबह 4 बजे से ही मेट्रो सेवाएं शुरू कर देंगी। 26 जनवरी को सुबह 4 से 6 बजे तक हर 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसके बाद दिन के बाकी समय में सामान्य रूप से ही मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी। अहले सुबह से मेट्रो सेवाओं का शुरू होना, एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा।

एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं बंद

गणतंत्र दिवस परेड के अभ्यास की वजह से 19 जनवरी से 29 जनवरी तक दिल्ली में एयरस्पेस रेस्ट्रिक्शन लागू किया गया है। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट सुबह 10.20 बजे से 12.45 बजे तक न कोई विमान उड़ान भरेगी और न लैंड करेगी। यह पाबंदी नॉन-शिड्यूल और चार्टर्ड फ्लाईट पर भी लागू होगी। इन दोनों मामलों में गणतंत्र दिवस की सुबह 10 से दोपहर 1.15 बजे तक पाबंदी लागू होगी।

नोएडा में भी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

गणतंत्र दिवस को लेकर नोएडा में भी ट्रैफिक एडवाइजरी लागू की गयी है। जिसमें बताया गया है कि किसी भी तरह के मालवाही वाहनों (छोटे, मध्यम या बड़े) को गौतमबुद्ध नगर से दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही न्यू अशोक नगर, झुंडपुरा, हरीदर्शन आदि इलाकों में भी ट्रैफिक की पाबंदियां और एडवाइजरी लागू की गयी है, जिनके बारे में स्थानीय स्तर पर बताया भी गया है।

More News

Read more about: republic day 2025 delhi noida
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+