Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ट्रायल खत्म, कब से शुरू होने वाली है पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस?

ट्रायल खत्म, कब से शुरू होने वाली है पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस?

भारतीय रेलवे को तेजी देते हुए सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया गया था। भारत के हर एक कोने को दूसरे कोने से जोड़ने का काम यह ट्रेन कर रही है। इसी क्रम में पटना से हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन पूरा कर लिया गया है। पटना से अभी सिर्फ एक ही वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन होता है, जो रांची के लिए खुलती है। वहीं यह बंगाल से खुलने वाली चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी।

howrah patna vande bharat

इससे पहले हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू जलपाईगुड़ी-गुवाहाटी और हावड़-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस चलती है। आखिर कब से शुरू होगी पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस?

पटना से हावड़ा की रुट पर वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू हो जाने के बाद से यात्रियों को काफी सुविधाएं होंगी। खासतौर पर व्यापारिक कारणों से बिहार से कोलकाता आने वाले लोगों के लिए यह ट्रेन काफी सुविधाजनक होगी। जानकारी के अनुसार पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का सफलतापूर्वक 3 ट्रायल रन पूरा कर लिया गया है। इसका आखिरी ट्रायल रन 22 अगस्त 2023 को पूरा किया गया। इनमें से 2 ट्रायल रन ऐसे थे, जिसमें इस ट्रेन को पटना से हावड़ा तक लाया गया था जबकि एक बार झाझा से पटना स्टेशन के बीच ट्रायल रन किया गया।

Vande Bharat file photo

प्राप्त जानकारी के अनुसार हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस सर्वाधिक 110 किमी प्रति घंटा और न्यूनतम 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ेगी। हावड़ा से पटना के बीच 535 किमी की दूरी तय करने में इस ट्रेन को 6 घंटा और 30 मिनट लगने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में एग्जिक्यूटिव एसी चेयर कार का किराया ₹2650 और एसी चेयरकार का किराया ₹1460 हो सकता है।

हालांकि पटना से हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस कब से शुरू होने वाली है, इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन ट्रायल रन के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद संभावना जतायी जा रही है कि भारतीय रेलवे जल्द ही इस ट्रेन के शुरू होने और अन्य जानकारियां आधिकारिक रूप से जारी करेगी।

More News

    Read more about: railway patna howrah
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+