Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »खुशखबरी! दिल्ली से आगरा का सफर महज 1.30 घंटे में, इस रूट पर कब से शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस

खुशखबरी! दिल्ली से आगरा का सफर महज 1.30 घंटे में, इस रूट पर कब से शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस

पिछले लंबे समय से दिल्ली से आगरा के रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए आखिरकार खुशखबरी आ ही गयी। जल्द ही दिल्ली-आगरा रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होने वाली है, जिसके लिए ट्रायल भी बहुत जल्द शुरू हो जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली है। इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने के बाद यह नई दिल्ली इंटरसिटी सर्विस को कड़ी टक्कर देती नजर आने वाली है।

agra delhi vande bharat express trial run

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट की मानें तो इस रूट पर ही देश का पहला सेमी हाईस्पीड ट्रैक भी है। बताया जाता है कि आगरा से दिल्ली के बीच की 200 किमी की दूरी को वंदे भारत एक्सप्रेस महज 1.30 घंटों में पूरी करेगी। इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस 12 से 16 कोच की होगी। बता दें, देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस का साल 2015 में ट्रायल भी इसी रूट पर हुआ था।

कब शुरू होगा ट्रायल

आगरा-दिल्ली रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन कब शुरू होगा, इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जुलाई में आगरा से दिल्ली की रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन शुरू हो सकता है। जानकारी के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस आगरा कैंट से नई दिल्ली के बीच चलेगी।

संभावना है कि यह ट्रेन सुबह 5.50 बजे दिल्ली के लिए आगरा से रवाना होगी। वर्तमान में इस समय पर आगरा और नई दिल्ली के बीच इंटरसिटी ट्रेन चलती है, जिसे धीरे-धीरे बंद किया जा सकता है। इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन हो जाने के बाद रेलवे की तरफ से किराया और ठहराव से संबंधित सभी जानकारियां दी जाएंगी। इस ट्रेन की एडवांस बुकिंग भी होगी।

दिल्ली से आगरा के बीच सामान्य ट्रेनों को 200 किमी का सफर पूरा करने में करीब 2 से 4 घंटे का समय लग जाता है वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस जिसे वंदे भारत मेट्रो भी कहा जाता है, को यह दूरी तय करने में महज 1.30 घंटे यानी 90 मिनट का वक्त लगेगा।

इस वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू हो जाने से इस रूट पर काम करने वाले नौकरीपेशा लोगों को आवाजाही करने में काफी सहूलियत होने वाली है। इस वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच का निर्माण पंजाब के कपूरथला कोच फैक्ट्री में किया जा रहा है। वर्तमान समय में ऐसे 50 वंदे भारत कोचों का निर्माण किया जा रहा है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+