Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »देव दीपावली पर वाराणसी बना no-fly zone, क्या-क्या चीजें उड़ाने पर लगी पाबंदी, देखें पूरी सूची

देव दीपावली पर वाराणसी बना no-fly zone, क्या-क्या चीजें उड़ाने पर लगी पाबंदी, देखें पूरी सूची

हर साल की तरह इस वर्ष भी वाराणसी में भव्‍य देव दीपावली का आयोजन किया जाएगा, जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 15 नवंबर को देव दीवाली के उपल्क्ष्‍य में पूरा शहर एक बार फिर दीपों से जगमगा उठेगा। ऐसे में जहां शहर की ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियंत्रण के लिए एडवाइजरी जारी की है, वहीं प्रदेश शासन ने हवा में भी पाबंदिया लगा दी हैं। जी हां देव दीपावली तक वाराणसी नो फ्लाई ज़ोन (no-fly zone) घोषित कर दिया गया है। आगे हम आपको विस्तार से बतायेंगे कि हवा में क्या-क्या पाबंदिया लगायी गई हैं।

Dev Deepawali festival Varanasi

आगे बढ़ने से पहले आपको बताना चाहेंगे कि राज्य के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्‍वयं देव दीपावली की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने बनारस को नो फ्लाई ज़ोन घोषित कर एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल यह कदम दुनिया भर से यहां पर एकत्र होने वाल वीडियो ब्लॉगर्स को देखते हुए उठाया गया है।

राज्य के अतिरिक्त पुलिस कमिश्‍नर (लॉ एंड ऑर्डर) शिवासिम्पी चन्नप्पा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये पाबंदियां भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत 12 नवंबर मध्‍य रात्रि 12 बजे से लागू हो गई हैं। दरअसल इस मौके पर दुन‍िया भर से लाखों की संख्‍या में लोग एकत्र होंगे। साथ ही तमाम वीआईपी, सेलेब्रिटी भी गंगा नदी के तट पर आयोजित होने वाले दीपोत्सव में शामिल होंगे। सभी की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए शहर को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।

Dev Deepawali festival Varanasi

प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची

इस पाबंधी के तहत निम्न चीजें शहर में उड़ाना मना होगा। प्रशासन की अनु‍मति के बगैर यदि कोई इन चीजों को उड़ाता हुए मिला तो उसके खिलाफ सख्‍त पुलिस कार्रवाई की जाएगी। चीजें इस प्रकार हैं:

1. पतंग
2. ड्रोन
3. गुब्बारे, छोटे या बड़े कोई भी
4. रिमोट से चलने वाले माइक्रो एयरक्राफ्ट
5. पैरा ग्लाइडर

यह चेतावनी खास तौर से उन वीडियो ब्लॉगर्स के लिए है जो अकसर ऐसे समारोह में अपने ड्रोन कैमरे लेकर पहुंच जाते हैं। अगर कोई भी ड्रोन कैमरा शहर में उड़ता दिखा तो पुलिस उसे तुरंत जब्त कर लेगी। आपको बता दें कि देव दीपावली के उपलक्ष्‍य में शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Dev Deepawali festival Varanasi

अस्सी घाट पर शुरू हुआ गंगा महोत्सव 2024

देव दीपावली के उपलक्ष्‍य में शहर के अस्सी घाट पर गंगा महोत्सव पहल से ही शुरू हो चुका है। इस महोत्सव में देश के अलग-अलग कोने से कलाकार आये हैं जो एक के बाद एक लुभावनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं।

More News

    Read more about: varanasi uttar pradesh
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+