केरल की चार वन नर्सरियों में से एक, केंद्रीय वन नर्सरी, 1997 में स्थापित की गई। सागौन, बबूल और यूकलिप्टस के बीजों की उत्तम क्वालिटी उत्पन्न करने के लिए इसकी स्थापना की गई थी। केरल वन विभाग के प्रशासन के अंतर्गत यह नर्सरी नीलांबुर में वृक्षारोपण के समुचित कार्य का साधन है।
केरल वन नर्सरी नीलांबुर शहर के पास वेल्लूवेस्सरी में स्थित है। पूर्णतया लैस इस नर्सरी में रूट ट्रेनर बीज और पेड़ों की अनेक प्रमुख प्रजातियों की जड़ों पर आधारित कलमें उत्पन्न की जाती है। वन्यजीव और खेती में रुचि रखने वाले यात्रियों को यहाँ आने का सुझाव दिया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications