कदमानित्ता देवी मन्दिर, पतनमतिटटा कस्बे से 6 किमी की दूरी पर एक छोटे से गाँव कदमानित्ता में स्थित है। पदायनी के कारण यह मन्दिर उल्लेखनीय है। पदायनी एक दस दिन चलने वाला नृत्य समारोह है। पदायनी का अर्थ 'लड़ाकों की एक पंक्ति' है। हलाँकि पदायनी केरल के अन्य भागों के भगवती मन्दिरों में भी आयोजित किया जाता है लेकिन इस मन्दिर में यह उत्कृष्ट एवं प्रमुख है।
यह अप्रैल के महीने में मन्दिर के वार्षिक समारोह के अन्तर्गत आयोजित किया जाता है। आठवाँ दिन इस समारोह का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है जब सभी कोलम या मुखौटे प्रदर्शित किये जाते हैं। कदमानित्ता देवी मन्दिर की एक यात्रा उस समय अवश्य करनी चाहिये जब पूरा गाँव इस पर्व को मनाने के लिये एकत्रित हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications