Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» पियरमेड

पियरमेड : पहाड़ी आनंद

14

कोट्टायम के पूर्व में 85 किमी की दूरी पर स्थित ‘पियरमेड ’, केरल के सबसे अधिक मांग वाले पहाड़ी स्टेशनों में से एक है। यह पहाड़ी क्षेत्र आनंददाई ट्रैकिंग परीक्षण, परिदृश्यों की एकदम साफ़ और ख़ूबसूरती की आदर्श तस्वीर और शांत रूमानी मौसम के साथ अपने आगंतुकों को इशारे से बुलाता है। बागानों के इस शहर का यह नाम एक सूफ़ी संत ‘पीर मोहम्मद’ के नाम पर रखा गया, जिनके ट्रावनकोर के शाही परिवार के साथ करीबी संबंध थे।

पियरमेड 915 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और पश्चिमी घाट का ही सारभूत क्षेत्र है। यह पहाड़ी क्षेत्र शाही परिवारों का सबसे पसंदीदा अवकाशीय स्थान था और बेशक यह इसके लायक भी है। शाही परिवारों का ग्रीष्मकालीन आवास, अब एक ऐतिहासिक स्मारक है जिसे सरकारी गेस्ट हाउस में तब्दील कर दिया गया है। यहाँ आने वाला व्यक्तियों को पूरी पहाड़ी पर फैले चाय, इलायची, रबर और कॉफी बागानों के विस्तृत क्षेत्र देखने को मिलते हैं। ऐसा लगता है कि जैसे ईश्वर ने स्वयं हरे रंग का वैल्वेटी कालीन यहाँ बिछा दिया हो। अन्य दूसरे आकर्षणों में, ‘पेरियार टाइगर रिज़र्व’ और जलप्रपात शामिल हैं।

सुखद जलवायु और स्वादिष्ट जायके का शहर

पियरमेड में पूरे साल एक ठंडा और सुखद मौसम रहता है। ऊंचाई में वृद्धि के साथ मौसम का ठंडापन तेजी से बढ़ता है। पाइन के घने जंगलों, विशाल घास के मैदानों, खूबसूरत झरनों और विभिन्य वन्यजीव अभ्यारण्यों के साथ, पियरमेड प्रकृति प्रेमियों और बैकपैकर्स के उत्साह की भूख को शांत करता है। इस पहाड़ी धरती पर मानसून के मौसम में, बारिश की बौछारें, कोड़ों की मार की तरह काफी उग्र होती हैं। केरल की विश्व प्रसिद्ध ‘आयुर्वेदिक मालिश’ के लिए भी यहाँ की यात्रा की जा सकती है। ताज़ी और बिना मिलावट की खुशबूदार चाय, इलायची और अन्य मसाले इस क्षेत्र से सबसे अधिक खरीदे जाने वाले उत्पाद हैं।

पियरमेड के आस पास के पर्यटक स्थल

कुट्टीकनम, त्रिशंकु हिल्स पियरमेड के प्रमुख पर्यटक आकर्षण है। यहाँ आने वाले पर्यटक वागामोन, कोट्टायम कन्जिरापिल्ली और सबरीमाला की भी यात्रा कर सकते हैं।  

पियरमेड इसलिए है प्रसिद्ध

पियरमेड मौसम

घूमने का सही मौसम पियरमेड

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें पियरमेड

  • सड़क मार्ग
    पियरमेड को कई निकट के शहर और कस्बों से सड़क मार्ग द्वारा अच्छी कनेक्टिविटी प्राप्त है। इस पहाड़ी क्षेत्र तक पहुँचने के लिए बसें सबसे सस्ता यातायात का साधन है। कोच्चि, थेक्कड़ी और कुमिली से लगातार बसें चलती हैं। सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों को सुन्दर परिदृश्य का आनंद उठाने का मौक़ा मिलता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    पियरमेड से निकटतम रेलवे स्टेशन कोट्टायम में स्थित है। कोट्टायम का यह रेलवे स्टेशन केरल और भारत के सभी भागों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहाँ से चेन्नई, बैंगलोर, हैदराबाद, दिल्ली और मुंबई सहित प्रमुख भारतीय शहरों के लिए, नियमित ट्रेनें चलती हैं। जो लोग ट्रेन से यहाँ आते हैं वे स्टेशन से पियरमेड तक आने के लिए टैक्सियों का लाभ उठा सकते हैं या बस पकड़ सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    पियरमेड के सबसे पास, कोच्चि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो सभी प्रमुख भारतीय शहरों और कुछ विदेशी शहरों से जुड़ा हुआ है। कोच्चि से पियरमेड के लिए नियमित बस सेवाएँ उपलब्ध हैं। जो यात्री वायु सेवा के द्वारा यहाँ पहुंचते हैं वे एयर पोर्ट पर उपलब्ध बस या टैक्सी, पियरमेड तक पहुँचने के लिए ले सकते हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
25 Apr,Sat
Return On
26 Apr,Sun
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
25 Apr,Sat
Check Out
26 Apr,Sun
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
25 Apr,Sat
Return On
26 Apr,Sun