खूबसूरत कांके डेम के बगल में स्थित रॉक गार्डन एक मानव निर्मित गार्डन है। पर्यटकों को लुभाने के लिए यहां झरने और मुर्तियां भी बनाई गई हैं। रॉक गार्डन देखने में तो खूबसूरत है ही, साथ ही इसके निर्माण में आधुनिक और प्रचीन सृजनात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिलता है। यहां लोहे की छड़ से बना एक पैदल पुल है, जिसमें सिर्फ दो स्तंभ हैं।
गार्डन के अंदर पत्थरों से बनी कई मूर्तियां हैं। टीनेजर्स के बीच यह गार्डन खासा उत्साह जगाता है। अगर आपको एकांतता पसंद है तो रांची का रॉक गार्डन घूमने जरूर जाएं।
खूबसूतर पहाड़ी पर बना रॉक गार्डन अल्बर्ट एक्का चौक के पास स्थित है। तरोताजा होने और अपनी थकान दूर करने के लिए यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं। वहीं पहाड़ी के नीचे बना झील भी काफी मनमोहक है और आराम करने का एक पसंदीदा स्थान है।



Click it and Unblock the Notifications