उत्तरी भारत के तकरीबन हर शहर में राधा कृष्ण मंदिर देखे जा सकते हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि हिंदू धर्म के मानने वालों में राधा-कृष्ण का कितना महत्व है। ऐसा ही एक मंदिर रोहतक जिले के जाट बहुत कस्बा मेहम में भी है। राधा-कृष्ण को समर्पित यह भव्य मंदिर पुराने बस स्टैंड के पास चिंताला मोहल्ला के वार्ड नंबर 6 और 8 में है।
मंदिर के गर्भ गृह में श्री कृष्ण की काले पत्थर से बनी दुर्लभ प्रतिमा स्थापित की गई है। ये पत्थर सिर्फ हिमालय के कुछ हिस्सों में पाए जाते हैं। राधा और कृष्ण एक दूसरे के प्रति प्रेम प्रदर्शित करने के लिए जाने जाते हैं।
खासकर होली के त्यौहार में वे दोनों अपने दोस्तों के साथ मिलकर होली खेलते थे। यहां हर साल होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications