करेरा पक्षी अभयारण्य, पक्षी को निहारने वाले प्रेमियों और फोटोग्राफी का शौक रखने वाले लोगों के लिए एक पवित्र स्थान है। एक संरक्षित पार्क के रूप में, पार्क के भीतर वन्यजीव काफी हद आराम से बसर करते है और यहां की शान बनाएं हुए है। यहां के पक्षियों को छूना मना है। अभयारण्य में कई तरह की चिडियां रहती हैं, इसके अलावा कई जंगली जानवर भी यहां अपने प्राकृतिक निवासों में रहते है।
यह अभयारण्य कई घरेलू चिडियों व प्रवासी पक्षियों के लिए निवास स्थान है। यह अभयारण्य इंडियन बस्टर्ड पक्षी के लिए खास है। करेरा अभयारण्य में कई लुप्तप्राय प्रजाति के पक्षी भी देखने को मिलते है जो यहां की खास विशेषता है।
इस अभयारण्य में 245 प्रजातियों की चिडियां दर्ज है। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि दुनिया भर से कई पक्षी प्रेमी केवल यहां चिडियों को निहारने आते है। इस अभयारण्य की सैर का सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च के बीच होता है।



Click it and Unblock the Notifications