Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» सुल्तान बत्तेरि

सुल्तान बत्तेरि - पर्वतों के बीच बसा ऐतिहासिक शहर

15

सुल्तान बत्तेरि, जिसे गणपतिवातोम भी कहा जाता है, केरल के वायनाड़ जिले का ऐतिहासिक शहर है। केरल - कर्नाटक बॉर्डर पर बसा यह शहर, एक दिन की पिकनिक के लिए उत्तम स्थान है। मैसूर के राजा टीपू सुल्तान ने इस पर आक्रमण कर, यहाँ बने जैन मंदिर को अपनी बैटरी के रूप में इस्तेमाल करने लगे, जिसके कारण इसका नाम सुल्तान बत्तेरि रखा गया। यह केरल का ऐतिहासिक शहर ही नहीं, बल्कि यहाँ की पहाड़ियों पर बिछी हरी भरी घास इस क्षेत्र को और भी मनोहर बनती है।

सुल्तान बत्तेरि, वायनाड़ का प्रमुख वाणिज्यिक केंद्र है। यहाँ ज्यादातर लोग पर्यटन और कृषि के माध्यम से कमाते हैं। टीपू सुल्तान के आक्रमण ने इस क्षेत्र की संस्कृति और लोगों की जीवनशैली को बहुत प्रभावित किया है। कहा जाता है कि टीपू सुल्तान ने यहाँ भव्य किले का निर्माण किया, पर वह आज मौजूद नहीं है।

सुल्तान बत्तेरि के आस पास

एड़क्कल गुफाएँ और  वायनाड वन्यजीव अभयारण्य सुल्तान  बत्तेरि के सबसे लोकप्रिय पर्यटक गंतव्य हैं। 

प्राकृत सुन्दरता और सुगन्धित पहाड़ियाँ

सुल्तान बत्तेरि, ग्रामीण आबादी वाला सुन्दर गाँव है। मसालों की खेती के लिए प्रसिद्ध यह गाँव, चारों ओर अपने मसलों की खुशबू फैलता है। काफी ऊंचाई पर स्थित होने के कारण, हर मौसम में यहाँ का वातावरण बड़ा सुहावना बना रहता है।

बॉर्डर पर बसे इस सुन्दर शहर तक आप केरल या कर्नाटक दोनों राज्यों से आ सकते हैं। दक्षिण भारत के कई प्रमुख शहर जैसे बैंगलोर, मैसूर, कालीकट और कन्नूर से रोड मार्ग द्वारा पहुंचा जा सकता है। यहाँ की प्रकृति सुन्दरता और शांत वातावरण सुल्तान बत्तेरि को उत्तम हॉलिडे स्पॉट बनते हैं

सुल्तान बत्तेरि इसलिए है प्रसिद्ध

सुल्तान बत्तेरि मौसम

घूमने का सही मौसम सुल्तान बत्तेरि

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें सुल्तान बत्तेरि

  • सड़क मार्ग
    मैसूर, बैंगलोर और कालीकट से रोड मार्ग द्वारा आसानी से सुल्तान बत्तेरि पहुंचा जा सकता है। केरल और कर्नाटक राज्यों के परिवहन बसों की सेवा इस शहर के लिए उपलब्ध है। इन दोनों राज्यों का राजमार्ग इसे ऊटी और कोयम्बतूर जैसे शहरों से जोड़ता है। साथ ही, यहाँ का राजमार्ग इसे मंगलौर, कन्नूर और कासरकोड़ जैसे शहरों से भी जोड़ता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    सुल्तान बत्तेरि का अपना रेलवे स्टेशन ना होने के कारण, कोष़िक्कोड जो केवल 110 कि.मी दूर है, यहाँ का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है। मैसूर और बंगलौर भी यहाँ से काफी करीब है। रेलवे स्टेशन से रोड मार्ग द्वारा आप सुल्तान बत्तेरि पहुँच सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    कालीकट अंतराष्ट्रिय हवाई अड्डा (जो करिपुर अंतराष्ट्रिय हवाई अड्डे के नाम से भी जाना जाता है) सुल्तान बत्तेरि का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है, जो केवल 100 कि.मी दूर है। कालीकट हवाई अड्डे से भारत के कई शहरों के लिए उड़ानों की सेवा उपलब्ध है। हवाई अड्डे के बाहर टैक्सी की सेवा भी उपलब्ध है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
30 Mar,Mon
Check Out
31 Mar,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue