टापोला महाराष्ट्र राज्य में एक छोटा सा गांव है। यह महाबलेश्वर से 25 कि.मी दूर है। यहां की हरियाली और सौन्द्रय मन को इतना आनंद प्रधान करती है कि इस जगह को "मिनी कश्मीर" के नाम से जाना जाने लगा। इस पूरे गाँव का भ्रमण करने पर जो चीज आपको सबसे ज्यादा आकर्षित करेगी वो है यहां की सुन्दरता। यहां आप अपने को प्रकृति के नजदीक पाएंगे। साथ ही जो चीज इस जगह को और भी ख़ास बनती है वो ये यहां के जंगल जिसमें जाकर व्यक्ति ट्रेकिंग का मजा ले सकता है।
टापोला - कृषि पर्यटन के लिए उत्तम जगह
टापोला एक प्रदूषण रहित स्थान होने के कारण उसकी हवा में घुली ताजगी लोगों को यहां खींच लगती है। टापोल में लोग "ट्रैकिंग" और "वाटर सपोर्ट्स" का भी आनंद ले सकते हैं।अगर आप को "वाटर सपोर्ट्स" में दिलचस्बी है, तो आप 90 कि.मी लंबी शिवसागर शील में तैर सकते हैं। फिर, यहां पर उपलब्ध वाटर स्कूटर था मोटर बोट के द्वारा पूरी झील की सैर कर सकते हैं।
अगर आप ट्रैकिंग में रूचि रखते हैं, तो आप को वसोटा किले पर ट्रैकिंग जरूर करनी जहिये। पर इस के लिए यहां के वंन आधिकारियों से अनुमती जरूर प्राप्त कर लें। वसोटा किला आप सिर्फ नाव के सहारे ही पहुंच सकते हैं और यहां ट्रैकिंग बहुत ही मुश्किल और चुनौतीपूर्ण होगी।
मानसून के दौरान अगर आप कभीटापोला जाएं तो यहां का कास पठार देखना न भूले। यहां पर कुल 150 प्रजाती के फूल है जो मानसून में पूरी तरह खिले होते हैं। अगर आप पैदल चलके पूरे कास पठार को देखेगे तो यहां के कई स्ट्रॉबेरी और नर्सरी फार्म देख पायेगें।



Click it and Unblock the Notifications