गवर्नमेंट हाउस, एक हेरीटेज इमारत है और माहे का एक लोकप्रिय पर्यटन आकर्षण है जिसे 1855 के दौरान फ्रैंच प्रशासकों के द्वारा बनवाया गया था। खूबसूरत दृश्यों वाली यह जगह टैगोर पार्क के करीब स्थित है और यहां तक शहर से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
गवर्नमेंट हाउस का मुख्य आकर्षण यहां का प्राचीन लाइट हाउस और एक लहरात झंडा है। इस लाइट हाउस को 1720 में बनवाया गया था जब फ्रैंच लोगों ने माहे के तट पर लंगर डाला था, जिसे कई नाविकों और व्यापारियों के निर्देशों में बनाया गया था। इस हाउस पर छोटी सी चढ़ाई के बाद अरब सागर का शानदार और मनोरम दृश्य देखने को मिलता है।
यह इमारत, फ्रैंच वास्तुकला की नायाब कलाकृति का उदाहरण है और यह फ्रैंच के तत्कालीन कार्यो के बारे में भी बयां करता है। इमारत के पीछे के हिस्से में एक छोटा सा जंगल है जो एक शानदार दृष्टिकोण प्रदान करता है। गवर्नमेंट हाउस की सैर पर आने वाले पर्यटक शाम के समय यहां हैंगआउट कर सकते हैं और आलीशान नजारे को जेहन में बसा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications