चक्कुलतू कावु मंदिर तिरुवल्ला से पश्चिम की ओर 12 किमी की दूरी पर स्थित है और क्योंकि यह अत्यन्त सुरम्य दृश्य प्रदान करता है इसलिए भक्त और आगंतुक यहां समान रूप से आते हैं। यह पम्पा और मणिमाला नामक दो नदियों के बीच बसा हुआ है और पथानामथिट्टा और अलाप्पुझा दोनों जिलों की सीमा पर है। मंदिर लगभग 3000 साल पुराना माना जाता है और यहां देवी भगवती की पूजा की जाती है जिन्हें चक्कुलातम्मा के नाम से भी जाना जाता है।
चक्कुलतु कावु मंदिर महिलाओं के सबरीमाला के रूप में अधिक लोकप्रिय है और नवंबर-दिसंबर के महीने में मंदिर का प्रमुख त्योहार मनाया जाता है। जंगल में स्थित होने के कारण, मंदिर आगंतुकों को एक शांत वातावरण प्रदान करता है। यहां दो नदियों का संगम वास्तव में बहुत सुन्दर है और इसलिए नौका-दौड़ यहां पर बहुत लोकप्रिय है। आड़ा-तिरछा मार्ग और प्राकृतिक सौंदर्य से भरी हुई यह जगह आपको दिलचस्प अनुभव प्रदान करती है।



Click it and Unblock the Notifications