चावक्कड़ आपको यह अनुभव करवाएगा कि किसी तटीय परिदृश्य की सैर फिशिंग शहर की सैर के बिना अधूरी है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीने से जुड़ा हुआ चावक्कड़ शहर पश्चिमी घाट के समानांतर चलता है। अरब सागर की सुंदरता के किनारे स्थित यह स्थान त्रिशूर के पश्चिम से 25 किमी. की दूरी पर स्थित है।
मुख्य रूप से अपने समुद्र तटों के लिए जाने जाने वाले इस स्थान का का प्रमुख बीच (समुद्र तट) चावक्कड़ बीच है जो मुख्य शहर से दो किलोमीटर की दूरी पर है। चावक्कड़ बीच इसलिए प्रसिद्द है क्योंकि यह अभी तक आधुनिकीकरण से अछूता है।
खजूर के वृक्षों की कतार वाला यह समुद्र तट एक खुशनुमा शाम के लिए प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करता है। पलायूर का चर्च जो रोमन सीरियन वंशजों का सबसे पुराना चर्च है, की स्थापना सेंट थॉमस द्वारा की गई थी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होने के कारण अनेक निजी और सरकारी बसें चावक्कड़ के लिए परिवहन की सुविधा प्रदान करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications