Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत के चुनिंदा सबसे खास हॉलीवुड डेस्टिनेशन

भारत के चुनिंदा सबसे खास हॉलीवुड डेस्टिनेशन

भारत में चुनिंदा सबसे खास हॉलीवुड डेस्टिनेशन । Famous Hollywood destinations in India.

यह अपने आप में ही एक गर्व का विषय है कि भारत पर्यटन के मामले में विश्व के सबसे चुनिंदा खास गंतव्यों में गिना जाता है। जिसका सबसे बड़ा कारण है यहां की विविधता, जिसे आप खान-पान के से लेकर भौगोलिक तौर पर भी देख सकते हैं। भारत भूमि हर तरह के स्थानों और मौसमों का घर है। आपको यहां बर्फीले पहाड़ दिखेंगे, नदी-घाटी वाले समतल मैदान, यहां तक कि आपको यहां रेगिस्तान और समुद्री तट सब मिल जाएंगे।

सर्दी, गर्मी वसंत हर तरह के मौसम यहां महीनों के अनुसार आते और जाते हैं। इसलिए भारत सबसे अनोखा देश माना जाता है। विश्व भर के देशों के नेता हो यहां अभिनेता यहां आना जरूर पसंद करते हैं। इस खास लेख में जानिए भारत के उन खास स्थानों के बारे में जिन्हें भारत में हॉलीवुड के सबसे खास डेस्टिनेशन माना गया है।

चंबा, हिमाचल प्रदेश

चंबा, हिमाचल प्रदेश

माना जाता है कि भारत केहिमाचल प्रदेश की पहाड़ी खूबसूरती के बीच शांति से बॉब मार्ले इतने प्रभावित हुए थे कि वे हिमाचल प्रदेश को घर बनाने चाहते थे। हिमाचल प्रदेश का चंबा ही हो स्थान है जहां विदेशी स्टार ज्यादा आना पसंद करते हैं। उन्हें यहां की हसीन वादियां, चारों तरफ फैली शांति बहुत अच्छी लगती है। छुट्टियां बिताने के लिए कई हॉलीवुड स्टार व नेता यहां आना पसंद करते हैं।

इसके अलावा कसोल, मलाना व तोश भी हिमाचल के खास गंतव्य हैं जहां विदेसी ज्यादा आना पसंद करते हैं। बॉब मार्ले भले ही भारत में अपना घर न बना सके लेकिन उन्होंने भारत के प्रति अपना प्यार दिखाने के लिए अपने बेटे को एक भारतीय नाम 'रोहन' दिया।

ऋषिकेश, उत्तराखंड

ऋषिकेश, उत्तराखंड

उत्तराखंड का ऋषिकेश अपनी ओर कई हॉलीवुड सितारो को आकर्षित कर चुका है। ऋषिकेश धर्म, अध्यात्म व योग के लिए मुख्य केंद्र माना जाता है जो पूरे विश्व को यहां आने आमंत्रण देता है। 1967 में द बीटल्स (पुराना रॉक बैंड) जिंदगी के सबसे बड़े उत्तर की खोज में ऋषिकेश आया, यहां का दैवीय वातावरण से प्रभावित होकर बैंड के सदस्यों ने ध्यान-साधना में अपना समय बिताया।

इस दौरान उनके गुरू महर्षि महेश योगी थे। बीटल्स रॉक बैंड के दो सदस्य तो कुछ समय तक यहीं रहे। ऐसे कई उदाहरण ऋषिकेश से जुड़े हुए हैं। इसलिए आप यहां दुनिया के कोनों-कोनों से सैलानियों को देख सकते हैं।

राजस्थान

राजस्थान

अपने ऐतिहासिक किेले और महलों के लिए प्रसिद्ध भारत का राजस्थान राज्य भी चुनिंदा हॉलीवुड डेस्टिनेशन में गिना जाता है। जहां की सांस्कृतिक खूबसूरती से प्रभावित होकर कई कला-संगीत से जुड़े विदेशी कलाकार यहां आते रहते हैं। यहां के ऐतिहासिक महलों को देखने के लिए बहुत से हॉलीवुड कलाकार यहां आ चुके हैं।

सिर्फ घूमने ही नहीं बल्कि शादी और यादगार हनीमून मनाने के लिए भी कई हॉलीवुड स्टार राजस्थान आ चुके हैं। प्रसिद्ध हॉलीवुड अभिनेत्री कैटी पेरी ने यहीं भारतीय पारंपरिक तरीके से रणथंबोर टाइगर रिजर्व के निकट एक रिसॉर्ट में शादी की थी।

2007 में, जोधपुर के एक महल में एलिजाबेथ हर्ले ने एनआरआई टाइकून अरुण नायर से शादी की थी। ऐसे कई उदाहरण राजस्थान से जुड़े हुए हैं।

धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश

इसके अलावा शांति की तलाश में भी कई विदेशी सेलिब्रिटी भारत आते हैं, ऐसे में हिमाचल प्रदेश का धर्मशाला एक महत्वपूर्ण हॉलीवुड गंतव्य माना जाता है। आपको शायद पता हो कि हॉलीवुड के कई सितारें बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। और धर्मशाला बौद्धों का एक प्रमुख केद्र माना जाता है, यहां बहुत सारे मठ मौजूद हैं। आध्यात्मिक शांति की खोज में कई सितारे धर्मशाला आ चुके हैं, जिनकी सबसे बड़ी वजह दलाई लामा हैं।

रिचर्ड गेरे बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं, उनको जब भी समय मिलता है वे हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला का जरूर भ्रमण करते हैं। डेमी मूर ने बौद्ध धर्म अपना लिया है और वे भी आत्मिक मानसिक शांति के लिए यहां आना पसंद करते हैं।

गोवा

गोवा

पार्टी डेस्टिनेशन के नाम से मशहूर भारत का गोवा भी चुनिंदा सबसे खास हॉलीवुड गंतव्यों में गिना जाता है। जहां समय-समय पर आयोजित होने वाले कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने के लिए कई हॉलीवुड अभिनेता और अदाकारा गोवा पहुंचते हैं।

ऑस्कर विजेता अभिनेत्री सुसान सारंदन कुछ साल पहले गोवा में आयोजित हुए प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में भाग लेने के लिए थीं। इसके अलावा 'ममफ़ोर्ड एंड सन्स' नामक बैंड ने अपना म्यूजिक वीडियो 'द केव' यहीं गोवा के बीच पर शूट किया था। ऐसे कई सारे उदाहरण गोवा से जुड़े हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+