Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नवंबर में बनाएं तमिलनाडु के इन ऑफबीट स्थलों का प्लान

नवंबर में बनाएं तमिलनाडु के इन ऑफबीट स्थलों का प्लान

तमिलनाडु भारत के सबसे महत्वपूर्ण और खूबसूरत राज्यों में से एक है। यह देश का वो राज्य है जहां सालभर भर भारी संख्या में देश-विदेश से पर्यटकों को आगमन होता है।

तमिलनाडु भारत के सबसे महत्वपूर्ण और खूबसूरत राज्यों में से एक है। यह देश का वो राज्य है जहां सालभर भारी संख्या में देश-विदेश से पर्यटकों को आगमन होता है। यह राज्य ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से काफी खास माना है। मदुरै, चेन्नई, तिरूनेलवेली, सेलम, कोयम्बटूर आदि यहां के सबसे खास पर्यटन स्थल हैं, जहां पर्यटक ज्यादा आना पसंद करते हैं। यहां के प्राचीन मंदिर, किले, स्मारक, नदी, झरने, हिल स्टेशन, पहाड़ी घाटियां आदि सैलानियों को काफी ज्यादा प्रभावित करते हैं। घूमने-फिरने और देखने के लिहाज से यहां बहुत से खास स्थल मौजूद हैं। यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के अलावा यहां बहुत से ऑफबीट प्लेस भी मौजूद हैं, जहां की सैर का प्लान आप नवंबर के दौरान बना सकते हैं। आइए जानते हैं, ये स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकते हैं।

थारंगमबाड़ी

थारंगमबाड़ी

PC-Ssriram mt

आप तमिलनाडु के थारंगमबाड़ी की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह राज्य का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जहां का प्राकृतिक खूबसूरती सच में आपका मन मोह लेगी। यहां कई सारी जगहें हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं, जिसमें दानिश म्यूजियम, दानिश फोर्ट, श्री मसीलमणिश्वर मंदिर शामिल हैं। दानिश फोर्ट का निर्माण 1620 में समुद्र के किनारे किया गया था। वर्तमान में यह किला मात्र खंडहर के रूप में मौजूद है। दानिश संग्रहालय में आप अतीत से जुड़ी कई संग्रहीत वस्तुओं को देख सकते हैं। यह एक खास स्थल है, जहां आप समुद्री आबोहवा का आनंद भी ले सकते हैं।

कोटागिरी

कोटागिरी

PC-rajaraman sundaram

तमिलनाडु के ऑफबीट स्थलों में आप कोटागिरी की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह पहाड़ी स्थल ऊटी से काफी नजदीक है। यह पहाड़ी स्थल समुद्र तल से लगभग 1800 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। यह निलगिरी की पहाड़ियों के मध्य बसा एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती सैलानियों का काफी ज्यादा पसंद है, खासकर एक प्रकृति प्रेमी के लिए यह स्थल किसी जन्नत से कम नहीं। आप यहां गौर और जंगली सूअर जैसे जंगली जीवों को भी यहां देख सकते हैं। यहां का कुदरती माहौल अपार मानसिक और आत्मिक शांति का अनुभव कराता है। एक रिफ्रेशिंग सैर के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं।

पोल्लाची

पोल्लाची

PC-Valliravindran

तमिलनाडु के ऑफबीट स्थलों की श्रंखला में आप पोल्लाची नामक स्थल की सैर का प्लान बना सकते हैं, जो कोयंबटूर से काफी नजदीक स्थित है। यह एक खूबसूरत स्थल है, जिसके दृश्यों को कई बार भारतीय फिल्मों में फिल्माया जा चुका है। प्रकृति के खूबसूरत और अद्भुत दृश्यों को यहां न सिर्फ देखा बल्कि महसूस भी किया जा सकता है। एक रिफ्रेशिंग यात्रा के लिए आप यहां आ सकते हैं। यहां की पहाड़ी सौंदर्यता पर्यटकों को काफी ज्यादा प्रभावित करती हैं। हरे-भरे माहौल के बीच आप अपार आत्मिक शांति का अनुभव कर सकेंगे। आप यहां के नजदीक स्थित अन्नामलाई वाइल्ड लाइफ सेंचुरी की रोमांचक सैर का प्लान भी बना सकते हैं, जहां आप वन्यजीवों की कई प्रजातियों को देख सकते हैं। यह एक शानदार स्थल है आपको यहां जरूर आना चाहिए।

सिरुमलाई

सिरुमलाई

PC-Harish Kumar Murugesan

तमिलनाडु के ऑफबीट स्थलों में आप सिरुमलाई की सैर का प्लान बना सकते हैं। सिरुमलाई मदुरै से लगभग 39 कि.मी की दूरी पर स्थित है। यह स्थल घने जंगल के मध्य समुद्र तल से 1600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां यहां वनस्पतियों का एक बड़ा भंडार देख सकते हैं। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेने के अलावा आप यहां के जलप्रपातों की सैर भी कर सकते हैं। ऊंचाई पर बसे होने के कारण यहां का मौसम साल भर खुशनुमा बना रहता है। आप यहां अपने दोस्तों के साथ एक यागदार ट्रिप पर आ सकते हैं। इस स्थल से एक पौराणिक किवदंती भी जुड़ी है, माना जाता है कि जब भगवान हनुमान संजीवनी पहाड़ को उठाकर ले जा रहे थे तो पहाड़ा एक छोटा अंश यहां गिर गया था, जिसके सिरुमलाई की उत्पत्ति हुई। आप यहां के 500 साल पुराने शिव लिंग के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं।

कलरायन हिल्स

कलरायन हिल्स

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप तमिलनाडु के कलरायन हिल्स की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह पहाड़ी श्रंखला पूर्वी घाट का हिस्सा हैं। यह पहाड़ी स्थल कावेरी नदी बेसिन को पलार रिवर बेसिन से अलग करता है। इस श्रृंखला की ऊंचाई 2500 फीट की है। यहां पहंचना बेहद आसान है, सड़क मार्गों के जरिए आप यहां तक पहुंच सकते हैं। आप यहां वनस्पतियों का बड़ा भंडार देख सकत हैं। यहां स्थानीय के साथ-साथ कई वनस्पती की विदेशी प्रजातियां भी मौजूद हैं। यहां की कुदरती सौंदर्यता सैलानियों को काफी ज्यादा आनंदित और रोमांचित करने का काम करती है। आ यहां जलप्रपातों को भी देख सकते है, जो इस स्थल को खास बनाने का काम करते हैं। एक शानदार यात्रा के लिए आप यहां आ सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+