Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अयोध्या की सरयु नदी में उतरा जटायु, जानिए क्या है किराया और कहां करवाएगा सैर

अयोध्या की सरयु नदी में उतरा जटायु, जानिए क्या है किराया और कहां करवाएगा सैर

अयोध्या में सिर्फ राम मंदिर का ही निर्माण नहीं किया जा रहा है बल्कि पूरी अयोध्या नगरी की ही कायापलट की जा रही है। ओमकारेश्वर से महादेव का शिवलिंग तो सौन्दर्यीकरण के लिए पश्चिम बंगाल से भगवान राम की मूर्तियां लायी जा रही है। इसके अलावा अयोध्या में वैक्स और मंदिरों की झलक दिखाता टेम्पल म्यूजियम भी बनाने की तैयारियां चल रही हैं। इस बीच यहां से एक बड़ी खबर सामने आयी है।

ayodhya sarayu river

अयोध्या की सरयु नदी में जटायु उतरा है। जी हां, यह वहीं सरयु नदी है, रामायण के अनुसार, जिसके किनारे श्रवण कुमार को राजा दशरथ ने तीर मारा था। लेकिन ये वो जटायु नहीं हैं जिन्होंने माता सीता का हरण कर ले जाते लंकेश रावण को रोकने का प्रयास किया था।

कौन है जटायु

अयोध्या की सरयु नदी में जो जटायु उतरा है, दरअसल वह एक क्रूज सर्विस है। स्थानीय प्रशासन से अनुमोदन मिलने के बाद एक निजी एजेंसी ने अयोध्या में सरयु नदी के घाटों पर घुमाने के लिए क्रूज सर्विस लॉन्च की है। जानकारी के अनुसार पिछले 8 सितंबर से यह क्रूज सर्विस शुरू की जा चुकी है। जटायु क्रूज एक 2 मंजिला एसी क्रूजशिप है, जिसकी लंबाई 45 फीट और चौड़ाई 15 फीट है।

jatayu

इस क्रूजशिप का निर्माण गुजरात में हुआ जिसे वाया दिल्ली अयोध्या तक लाया गया। इस क्रूज सर्विस के शुरू होने के बाद यहां ना सिर्फ टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा बल्कि अयोध्या के स्थानीय निवासियों और बाहर से आने वाले सैलानियों को भी अयोध्या की ऐतिहासिक जगहों पर घूमने का बढ़िया मौका मिल जाएगा।

कौन सी सर्विसेज मिलेगी

जटायु क्रूज में सवार होने के बाद यात्रियों को एक शॉर्ट फिल्म दिखाई जाएगी, जो भगवान राम का अयोध्या के साथ संबंधों पर बनी होगी। इस शॉर्ट फिल्म को खास तौर पर विदेशों से आने वाले सैलानियों के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें अयोध्या के पौराणिक महत्व और इस स्थान की पवित्रता के बारे में ज्यादा ज्ञान नहीं होता है। जटायु अपनी यात्रा नया घाट से शुरू करेगा और 18 किमी का सफर तय कर वापस नया घाट पर खत्म करेगा।

jatayu cruise

पूरी यात्रा के दौरान एक टूर गाईड भी रहेगा जो सभी स्थानों के बारे में और उनका महत्व की जानकारी यात्रियों को देता रहेगा। एक बार में इस क्रूजशिप पर 70 यात्री सवार हो सकेंगे जिन्हें डेढ़ से 2 घंटे के लिए घुमाया जाएगा। हालांकि क्रूज की क्षमता 100 यात्रियों तक की है। यात्रा के दौरान सैलानियों को अयोध्या के प्रमुख घाटों और मंदिरों पर सरयु नदी के माध्यम से घुमाया जाएगा। इसके साथ ही पूरी यात्रा के दौरान यात्रियों को समय-समय पर खाना, स्नैक्स की सुविधा भी रहेगी।

क्या है किराया

सरयु नदी में उतरे जटायु क्रूज सर्विस के लिए प्रत्येक व्यक्ति को ₹300 चुकाने पड़ेंगे। हालांकि इसमें डेढ़ से 2 घंटे के लिए भगवान राम से जुड़े महत्वपूर्ण जगहों के दर्शन करने का मौका मिलेगा, इसलिए यह घाटे का सौदा नहीं है।

दिन में भर में कब कर सकेंगे जटायु की सवारी

ayodhya uttar pradesh

जटायू क्रूज सर्विस के लिए दिन भर में 4 समय निर्धारित किया गया है, जो निम्न है :

  • सुबह 4.30 से 6.30 बजे तक
  • दिन में 11 से दोपहर 1 बजे तक
  • शाम को 4 बजे से 6 बजे तक
  • शाम को 6 बजे से रात 8 बजे तक

बता दें, दिन भर के अलग-अलग समय पर क्रूज सर्विस बुक करने पर आपको सरयु नदी का अलग ही दृश्य देखने को मिलेगा जो बिल्कुल अलग-अलग अनुभव प्रदान करती है।

अयोध्या में शुरू होने वाली दूसरी क्रूज सर्विसेज

जटायु क्रूज सर्विस अयोध्या में टूरिज्म की दिशा में उठाया गया पहला कदम ही है। यहां कई और भी योजनाएं बनायी गयी हैं, जो टूरिज्म को बढ़ावा देंगी। अयोध्या क्रूज लाइन प्रा. लि. के निदेशक राहुल शर्मा का कहना है कि जल्द ही यहां एक नयी क्रूज सर्विस 'गरुड़' की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद 'पुष्पक' की शुरुआत की जाएगी जिसकी क्षमता 'जटायु' से भी ज्यादा होगी। इस क्रूजशिप में एक बार में 150 यात्री सवार हो सकेंगे।

FAQs
जटायु क्रूज से क्या लाभ होगा?

जटायु क्रूज से न केवल टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि अयोध्या के स्थानीय निवासियों और बाहर से आने वाले सैलानियों को भी अयोध्या की ऐतिहासिक जगहों का अच्छा मौका मिलेगा जहां वे घूम सकेंगे।

क्रूज शिप की विशेषताएँ क्या हैं?

जटायु क्रूज एक 2 मंजिला एसी क्रूजशिप है, जिसकी लंबाई 45 फीट और चौड़ाई 15 फीट है। इस क्रूजशिप का निर्माण गुजरात में हुआ है और यह वाया दिल्ली से अयोध्या तक आया है।

क्रूज सर्विस की टिकट कैसे प्राप्त कर सकते हैं?

आप क्रूज सर्विस की टिकट ऑनलाइन या स्थानीय घाट पर खरीद सकते हैं। टिकट की विशेष जानकारी के लिए, आप स्थानीय प्रशासन या निजी एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं।

क्या है अयोध्या में सरयु नदी क्रूज सर्विस?

अयोध्या में सरयु नदी क्रूज सर्विस एक परिवहन सेवा है जिसका उद्घाटन स्थानीय प्रशासन की मंजूरी के बाद हुआ है। जटायु क्रूज एक क्रूज सर्विस है जो अयोध्या की सरयु नदी में उपलब्ध है। इस सर्विस के तहत एक निजी एजेंसी द्वारा सरयु नदी के घाटों पर क्रूज सफारी की प्राप्ति की जा सकती है।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: ayodhya uttar pradesh travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+