Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जाने! उत्तर भारत की मंत्रमुग्ध कर देने वाली घाटियों के बारे में

जाने! उत्तर भारत की मंत्रमुग्ध कर देने वाली घाटियों के बारे में

जाने उत्तर भारत की खूबसूरत घाटियों के बारे में..

By Goldi

भारत में खूबसूरत जगहों की कमी नहीं है..जैसे खूबसूरत किले, खूबसूरत मंदिर, खूबसूरत झरने,पहाड़ इत्यादि। लेकिन आज मै आपको बताने जा रहीं हूं उत्तर भारत की खूबसूरत घाटियों के बारे।

भारत की खूबसूरत घाटियां जिसकी खूबसूरती देख आप चकित रह जायेंगे। प्रकृति की इन छुपी हुई खूबसूरती को देखने के बाद आब बार बार इन खूबसूरत घाटियों में जाना चाहेंगे। इन्हीं पारिस्थितिक तंत्रों में से एक भारत में फूलों की घाटी आपको सबसे अलग और सुरम्य अनुभव देते हैं।

रंग बिरंगे फूलों से भरी हुई घाटी को देखते रहना, उसमें समां जाने का मज़ा ही कुछ और होता है। तो आइये स्लाइड्स में जानते हैं भारत की खूबसूरत घाटियों के बारे में....

कश्मीर घाटी

कश्मीर घाटी

कश्मीर घाटी उत्तर भारत की लुभावनी सुंदर घाटियों में से एक है..जोकि पीर पंजाल रेंज, हिमालय से घिरी हुई है । यह घाटी अहर सीजन में देशी और विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
PC:Syed Hassan Pasha

नुब्रा घाटी

नुब्रा घाटी

नुब्रा वैली को 'फूलों की घाटी' भी कहते हैं। यह लद्दाख की बेहद खूबसूरत जगहों में से एक है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ छुट्टियां बिताने के लिए किसी खास जगह पर जाना चाहते हैं तो यहां जरूर जाएं। हालांकि, नुब्रा वैली जाने के लिए आपको परमिट लेना जरूरी है। इसकी वजह यह है कि यहां जाने के लिए 'खरदुंग ला' पास को पार करना होतो है, जो दुनिया का सबसे ऊंचा पास है।PC: Addy6697

फूलों की घाटी

फूलों की घाटी

हिमालय की गोद में है फूलों की घाटी। उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में फैली इस घाटी को फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान कहा जाता है। यह एक नैशनल पार्क भी है जो कई जीवों का वासस्थल है, जैसे: कस्तूरी हिरण, स्नो लेपर्ड, नील भेड़, लोमड़ियां, भूरे भालू आदि। फूलों की घाटी नैशनल पार्क और नंदा देवी नैशनल पार्क मिलकर, ज़ांस्कर घाटी और हिमालय पर्वत के बीच एक यूनिक पारिस्थितिक क्षेत्र बनाते हैं। इस वैश्विक धरोहर को देखना सबसे मनमोहक अनुभव होता है।
PC:Mahendra Pal Singh

लिद्दर घाटी

लिद्दर घाटी

लिद्दर घाटी अनंतनाग जिले में अनंतनाग शहर से सात किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है । इस घाटी को पहलगाम घाटी के रूप में भी जाना जाता है। इस घाटी में हिमालयी काले भालू को देखा जा सकता है।
PC:Mike Prince

ज़ंस्कार घाटी

ज़ंस्कार घाटी

लद्दाख के ज़ंस्का घाटी ग्लेशियर ट्रेकिंग वालो के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। घाटी एक उच्च ऊंचाई अर्ध रेगिस्तान है और ज़ंस्कार नदी लद्दाख की मुख्य नदी है जो सर्दियों में जम जाती है और इसकी वजह से जमी हुयी नदी चादर ट्रेक के नाम से जानी जाती है जिस पर से लोग गुजरते है।
PC:Tanmay Haldar

कांगड़ा घाटी

कांगड़ा घाटी

कांगड़ा हिमाचल प्रदेश का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है । यह एक ऐसी घाटी है, जहां हर तरह के पर्यटक के लिए उसकी इच्छा अनुसार पर्यटन स्थल मौजूद हैं। कांगड़ा शहर से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित ऐतिहासिक किला, नूरपुर का किला, बैजनाथ शिव मंदिर व एक ही चट्टान को काटकर बनाया गया मसरूर मंदिर, मैक्लोडगंज की चर्च धरोहर पर्यटन के मुख्य केंद्र हैं।PC: Vssun

दर्मा घाटी

दर्मा घाटी

दर्मा घाटी उत्तराखंड के पूर्वी हिस्से में पिथौरागढ़ जिले में कुमाऊं भाग में स्थित है। इस घाटी का नाम यहां बहने वाली नदी दर्मा के नाम पर पड़ा है। यह घाटी कुट्टी यांगती घाटी और लस्सार यांगटी घाटी के दो घाटियों के बीच स्थित है।

पार्वती घाटी

पार्वती घाटी

हिमाचल प्रदेश में स्थित पार्वती घाटी व्यास नदी के किनारे स्थित है..यह घाटी ट्रेकिंग मार्ग के लिए जाती है।PC:Malay Gupta

तीर्थान घाटी

तीर्थान घाटी

शोजा में स्थित तीर्थान घाटी पर्यावरण क्षेत्र के अंतर्गत आती है । पर्यटक इस घाटी की नदियों में मछली पकड़ने का आनंद भी उठा सकते हैं।
PC:Ankitwadhwa10

दून घाटी

दून घाटी

दून घाटी शिलालिकों में हिमालय की उप-सीमाओं के बीच स्थित है। देहरादून शहर दून घाटी के भीतर स्थित है और चारो ओर पहाड़ों से घिरा हुआ है।PC:Paul Hamilton

सुरु घाटी

सुरु घाटी

सुरु घाटी, सुरु नदी का सूखा हुआ स्थान है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। घाटी में लगभग 25000 लोग निवास करते हैं जिन्हें तिब्बती और बौद्ध दर्द समुदाय का वंशज माना जाता है।
PC: Motohiro Sunouchi

बेताब घाटी

बेताब घाटी

बेताब घाटी जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित है घाटी का नाम फिल्म बेताब के नाम पर रखा गया है, बेताब घाटी को बर्फ से ढंका पहाड़ों से घिरा हुआ है।PC:Nandanupadhyay

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+