Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली से निकल इन जगहों पर लें कैम्पिंग का रोमांचक अनुभव

दिल्ली से निकल इन जगहों पर लें कैम्पिंग का रोमांचक अनुभव

दिल्ली से निकट चुनिंदा पर्यटन स्थल जो बेस्ट कैम्पिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। Best forest camping sites near Delhi, where you can have best adventurous experience of your life.

By Nripendra

घने जंगल, पहाड़, शोर मचाती नदियों के बारे में सुनते ही मन अपने आप ही रोमांचित हो उठता है। यही वजह है कि एडवेंचर के शौकीन इन स्थानों को अपना मुख्य केंद्र बनाते हैं। और जब बात प्राकृतिक खूबसूरती और रोमांच की चल रही हो तो भला भारत क्यों पीछे रहे। भारतीय भूमि इन प्राकृतिक खजानों से लबालब भरी हुई है। जिन्हे मात्र देखने के लिए, दुनिया भर से पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है।

अगर आप दिल्ली की व्यस्त प्रदूषण भरी लाइफ के बीच थोड़ा ब्रेक लेना चाहते हैं, तो बताए जा रहे नजदीकी प्राकृतिक स्थलों की सैर का आनंद ले सकते हैं। हमारे साथ जानिए चुनिंदा पर्यटन स्थलों के बारे में जो 'बेस्ट कैम्पिंग' के लिए प्रसिद्ध हैं, जहां आप कैम्पिंग के साथ-साथ अन्य रोमांचक गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

 दमदमा झील, हरियाणा

दमदमा झील, हरियाणा

PC- Shaz.syed13

दिल्ली से लगभग 60 किमी की दूरी पर हरियाणा स्थित 'दमदमा झील' अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जानी जाती है। अरावली पहाडियों से घिरी इस झील का रोमांचक अनुभव लेने के लिए पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। अगर आप दिल्ली से निकल इस बीच कैम्पिंग का प्लान कर रहे हैं तो 'दमदमा झील' आपके लिए आदर्श विकल्प हो सकती है। यहां आप कैम्पिंग के साथ-साथ अन्य एडवेंचर गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं। जिनमें बोटिंग, रॉक क्लाइंबिंग, रेपलिंग यहां तक की आप यहां हाइकिंग का भी आनंद ले सकते हैं।

मसूरी, उत्तराखंड

मसूरी, उत्तराखंड

PC- Paul Hamilton

उत्तराखंड स्थित मसूरी राज्य के चुनिंदा पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां साल भर सैलानियों का आवागमन लगा रहता है। पहाडों की रानी कही जाने वाली मसूरी अपने रोमांचक अनुभव के लिए दुनिया भर में मशहूर है। अगर आप दिल्ली से निकल कैम्पिंग के लिए पहाड़ी क्षेत्र की तलाश में हैं तो आप मसूरी आ सकते हैं। पहाड़ी जंगलों के घिरा यह हिल स्टेशन आपकी कैम्पिंग यात्रा को यादगार बना देगा। यहां आप अन्य रोमांचक गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। जैसे ट्रेकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, हाइकिंग आदि। आप यहां से निकटवर्ती स्थान जैसे लैंढ़ोर कस्बा, बार्लोगंज झाड़ीपानी आदि स्थलों की सैर का भी आनंद ले सकते हैं।

ऋषिकेश, उत्तराखंड

ऋषिकेश, उत्तराखंड

PC- timeflicks

उत्तराखंड स्थित ऋषिकेश अपनी धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ एडवेंचर के लिए भी जाना जाता है। पहाड़ों से होकर आती गंगा नदी इस स्थल को रोमांचक बनाने में मदद करती है। यहां पूरे साल पर्यटकों, ट्रैवलर्स का जमावड़ा लगता है। आप यहां के नजदीकी जंगलों में बेस्ट कैम्पिंग का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां रिवर राफ्टिंग, रॉक क्लाइंबिंग , रिवर क्रासिंग आदि का भी आनंद उठा सकते हैं।

मुक्तेश्वर, नैनीताल

मुक्तेश्वर, नैनीताल

PC- Mike Prince

उत्तराखंड के नैनीताल स्थित मुक्तेश्वर एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। जो अपने सेब के बागों के लिए जाना जाता है। हिमालय की बर्फीली पहाड़ियों के बीच यह स्थल अपने प्राकृतिक खजाने के लिए जाना जाता है। यहां से नंदा देवी, त्रिशूल, आदि पहाड़ों को देख सकते हैं। आप इस पर्वतीय स्थल पर कैम्पिंग का एक अलग अनुभव ले सकते हैं। आप चाहें तो यहां ट्रेकिंग व रात में बोनफायर का भी आनंद ले सकते हैं। आप यहां पहाड़ी ग्रामीण संस्कृति से रूबरू हो सकते हैं। जिससे आप यहां की लोक कला-संस्कृति को आसानी से समझ पाएंगे।

कैंप क्यारी (जिम कॉर्बेट)

कैंप क्यारी (जिम कॉर्बेट)

PC- netlancer2006

कैंप क्यारी कुमाऊंनी गांव (जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान) के घने जंगल की मध्य स्थित है। घने जंगलों से घिरा यह स्थल अपने रोमांचक अनुभव के लिए जाना जाता है। जंगलों से आती जानवरों के गुर्राने की आवाजें इस स्थल कभी-कभी काफी ज्यादा डरावना बना देती है। अगर आप थोड़ा साहसिक एडवेंचर का शौक रखते हैं तो कैंप क्यारी आ सकते हैं। यहां आप कैम्पिंग के साथ-साथ वन्य जीवन को करीब से देख सकते हैं, और जंगल के विषय में अधिक जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं। आप चाहें तो यहां 'माउंटेन बाइकिंग' का भी आनंद ले सकते हैं।

कसौली, हिमाचल प्रदेश

कसौली, हिमाचल प्रदेश

PC- Naomisahay05

हिमाचल स्थित 'कसौली' दिल्ली की प्रदुषण भरी लाइफ से दूर एक शांत जगह है। जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। समुद्र तल से 1795 मीटर की ऊंचाई पर बसा कसौली एडवेंचर्स के शौकीनों के लिए एक शानदार जगह है। जहां वे ढेर सारी रोमांचक गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। यहां स्थित देवदार के जंगल इस स्थल को काफी खास बनाते हैं। आप यहां नाइट कैम्पिंग, ट्रेकिंग, वैली क्रॉसिंग आदि एडवेंचर एक्टिविटी का अनुभव ले सकते हैं।

मोरनी पहाड़ियां , हरियाणा

मोरनी पहाड़ियां , हरियाणा

PC- Dr Satendra

मोरनी पहाड़ियां, हरियाणा के पंचकूला स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन है। जो अपने हिमालय दृश्यों, झीलों व वनस्पतियों के लिए जाना जाता है। यह स्थल चण्डीगढ़ से 45 किमी व पंचकूला से 35 किमी की दूरी पर स्थित है। कहा जाता है इस स्थल का नाम किसी जमाने में यहां राज करने वाली रानी 'मोरनी' के नाम पर पड़ा है। हरियाणा सरकार से इस स्थल को पर्यटन के लिहाज के काफी विकसित कर दिया है, ताकि यहां ज्यादा से ज्यादा सैलानी आ सकें। यह स्थल मोटर रास्तों से अच्छी तरह जोड़ दिया गया है। आप यहां बेस्ट कैम्पिंग का रोमांचक अनुभव ले सकते हैं। जंगल विभाग द्वारा निर्मित 'लाल मुनिया' खास तौर पर ट्रेकर्स व सैलानियों को ठहराने के लिए बनाया गया है।

कंगोजोड़ी, हिमाचल प्रदेश

कंगोजोड़ी, हिमाचल प्रदेश

PC- Ashish Gupta

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप चाहें तो हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत गांव कंगोजोड़ी को अपना कैम्पिंग साइट बना सकते हैं। सिरमौर जिले का यह गांव अपने प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है, जहां आप खुद को प्रकृति के बेहद करीब महसूस करेंगे। दिल्ली से यह स्थल लगभग 275 किमी की दूरी पर स्थित है। आप यहां आकर पहाड़ी कल्चर से अच्छी तरह रूबरू हो सकते हैं। साथ ही यहां की लोक संस्कृति को समझ सकते हैं। यह स्थल चीड़ के घने जंगलों के मध्य बसा है। पहाड़ी कैम्पिंग के लिए यह जगह काफी खास है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+