Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रमजान स्पेशल:लखनऊ के लाजवाब फ़ूड सेंटर्स

रमजान स्पेशल:लखनऊ के लाजवाब फ़ूड सेंटर्स

अवधी व्यजंनों के बारे में अच्छे से जानने के लिए देश में लखनऊ के सिवाय और कोई जगह नहीं हो सकती। इसके साथ ही, नवाबी ख़ातिरदारी से तो आप सभी वाक़िफ होंगे।

By Goldi

अवधी व्यजंनों के बारे में अच्छे से जानने के लिए देश में लखनऊ के सिवाय और कोई जगह नहीं हो सकती। इसके साथ ही, नवाबी ख़ातिरदारी से तो आप सभी वाक़िफ होंगे।

अगर आप अवधि खाने को चखना चाहते हैं, तो चौक, अमीनाबाद और हज़रतगंज की सैर जरुर करनी चाहिए। चौक, शहर की लखनऊ के पुराने बाजारों में से एक है। आपको यहां पतली गलियां, लोगों की भीड़, साइकिल, रिक्शा और कार के बीच से निकल कर अपने लक्ष्य पर पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती हो।

लेकिन यहां बिताया आपका एक मिनट भी बेकार नहीं जाएगा, क्योंकि यहां का फूड आपकी सारी थाकन उतार देगा। यहां जाने से पहले एक बार यहां के खाने के अड्डों के बारे में पूरी जानकारी ले लें, क्योंकि इतनी भीड़ में आप अपना धैर्य खो सकते हैं।

तो चलिए आपको ले चलते हैं लखनऊ उन्हीं जगहों में जहाँ से आने वाली खाने की खुशबू ही आपके मन को तरोताज़ा कर देगी।

हाज़ी अब्दूल शकूर

हाज़ी अब्दूल शकूर

आपको इस दुकान की जानकरी गूगल पर तो नहीं मिलेगी.लेकिन अगर आप चौक में टुंडे कबाबी के आस-पास घूम रहे हैं, तो आप उसकी उल्टी तरफ एक छोटी-सी शॉप देखेंगे। यहां पर चुनिंदा, लेकिन मिठाई की स्वादिष्ट रेंज उपलब्ध है। यहां की फिरनी और जलेबी तो जरूर ट्राई करें। रमज़ान के दिनों में यहां शाक और बौचनीखा भी मिलता है, जो कि बड़े आकार का, परतदार होता है।

इदरिस की बिरयानी

इदरिस की बिरयानी

यहाँ दिन भर लोगों का ताँता लगा ही रहता है यहां कि मटन बिरायानी बहुत स्वादिष्ट है, हल्के मसाले और काफी मात्रा में डाला हुआ मुलायम मीट- हल्की आंच पर कई घंटे पकाने के बाद बनाई जाती है। इसके साथ तली हुई किडनी सर्व की जाती है (जिसे हम कई बार टाल भी देते हैं) और मसालेदार, स्वादिष्ट करी, जो पूरे टेस्ट को उठाती है सर्व की जाती है। यहां कबाब और मटन कोराम भी सर्व किया जाता है।

दस्तरखां

दस्तरखां

दस्तरखां रेस्तरां लखनऊ में बैठकर खाने के लिए थोड़ा आपको इंतज़ार करना पड़ेगा। यहां की दम बिरयानी की खुशबू और ग्रिल कबाब की महक आपको इंतजार करने के लिए मजबूर कर देगी। यहां का खास ख़ास मटन बिरयानी और चिकन मसाला खाना आपके मुंह में पानी ले आएगा। स्वाद में तीखी होने के बावजूद यहां की बिरयानी अपने रूप की वज़ह से भी जानी जाती है। यहां मिलने वाली चिकन डिश भी काफी गाढ़ी होती है। इसे कई मसालों के मिश्रण से तैयार किया जाता है, जिसका स्वाद रसीला और नमी से भरा होता है। इसे अक्सर लोग बिरयानी के साथ खाना पसंद करते हैं।

टुंडे कबाब

टुंडे कबाब

लखनऊ जैसे टेस्टी कबाब शायद ही आपको कहीं खाने को मिले..इसीलिए शायद लखनऊ कबाब खाने वालो के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। शहर में इसकी कई शाखाएं हैं, एक चौक में है, जो सिर्फ बीफ परोसते हैं और यह अमीनाबाद के बड़े आउटलेट की तरह ही लगता है। यह स्वाद के मामले में उससे कहीं ज़्यादा बेहतर है। जैसे ही आप इसे पतले और परतदार परांठे के साथ बाइट करेंगे, आप उसके टेस्ट में खो जाएंगे। कबाब आपके मुंह में ही घुल जाएगा। मसालों का फ्लेवर इसे एक अनूठा स्वाद देता है।

रहीम्स

रहीम्स

चौक में स्थित रहिम्स की दुकान टुंडे कबाबी की लाइन में स्थित है। जैसे ही आप एंट्री करेंगे, आप देखेंगे कि कुक कबाब को सींक में डालकर ग्रिल करने में व्यस्त है, और तंदूर में शीरमल (केसर-फ्लेवर वाली पलती रोटी) बना रहा है।यहां का निहारी स्वाद में बहुत टेस्टी है, यकीन मानिये यहां के निहारी कुलचे खाने के बाद आप यहां बार बार आना चाहेंगे।

ओपन ऐयर रेस्तरां

ओपन ऐयर रेस्तरां

यह रेस्तरां कबाब और बिरयानी के लिए काफी मशहूर है।यह दुकान दुकान गोमती नगर में है, जिसके फैन भी कुछ कम नहीं हैं। यहां के बोटी कबाब के साथ आप मटन कोरमा भी चख सकते हैं। लेकिन यहां बैठकर खाने की जगह मिलनी ज़रा मुश्किल है।

शेखावत

शेखावत

यह दुकान शाम को शाम को 5 से 10 बजे तक खुलने वाला यह रेस्तरां काफी प्रसिद्ध है। यहां बनने वाले तरह-तरह के कबाब जैसे शामी, गलौटी, पासंदा, बूटी, ककोरी और फिश सभी के फेवरिट हैं। उसके अलावा अगर आप मेन कोर्स में से कुछ चखना चाहते हैं, तो मुर्ग मुस्सल्लम और रान को ज़ारदा राइस के साथ ट्राई कर सकते हैं।

प्रकाश कुल्फी

प्रकाश कुल्फी

अगर आप मीठे और कुल्फी के दीवाने हैं तो आपको एक बार अमीनाबाद स्थित प्रकाश कुल्फी जरुर ट्राई करना चाहिए । केवल दो तरह की कुल्फी रखने वाली यह छोटी-सी दुकान पूरे लखनऊ में फेमस है। इसकी केसरिया और शुगर फ्री कुल्फी के दिवाने कुछ कम नहीं हैं।

वाहिद की बिरयानी

वाहिद की बिरयानी

अगर आप लखनऊ मे हैं....और अगर आपने वाहिद बिरयानी नहीं चखी तो आपका लखनऊ में रहना बेकार है।यहां कि लोकप्रिय बिरयानी 55 मसालों से बनाई जाती है, इसकी ग्रोथ का यही एक मुख्य कारण है। इनके अब कई आउटलेट्स हैं। चिकन बिरयानी में तीन तरह के चावलों का इस्तेमाल होता है- सफेद, हल्के भूरे और पीले। यह काफी नम, मिल्की और चिकन के टुकड़े हड्डियों तक पके होते हैं। पहली नज़र में वह आपको आकर्षित नहीं लगेगी, लेकिन इसे टेस्ट को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। इसे रायता और कटी हुई प्याज के साथ सर्व किया जाता है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+