Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली की गर्मी से राहत देती हैं...इन खास जगहों की कुल्फी

दिल्ली की गर्मी से राहत देती हैं...इन खास जगहों की कुल्फी

दिल्ली की गर्मी हैरान परेशान करती हैं..उतना ही दिल्ली मजेदार कुल्फी मन को ठंडक देती हैं।

By Goldi

दिल्ली भारत की एक ऐसी जगह है जहां सर्दी, गर्मी और बारिश सब कुछ ही ज्यादा होता है। अब जैसे की उत्तर भारत और दिल्ली में गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। यकीन मानिये दिल्ली की गर्मी एकदम झुलसा देने वाली गर्मी होती है।

कुरेमल मोहनलाल की कुल्फी वाले

कुरेमल मोहनलाल की कुल्फी वाले

चावड़ी बाजार में स्थित करीब सौ साल पुरानी कुरेमल मोहनलाल की कुल्फी की दुकान अब देश में ही नहीं विदेशों में भी मशहूर हो चली है। खासकर हापुस आम और जामुन की कुल्फी की ठंडक लेने लोग सात समंदर पार से यहां आते हैं। सेब, अंगूर, मलाई, रबड़ी, आम, केला, जामुन, केसर और पिस्ता कुल्फी का स्वाद एक ही दुकान पर चखा जा सकता है।

क्या है खासियत

क्या है खासियत

यहां कुल्फी का एक प्लेट 60 रुपये में मिलती है। यहां की कुल्फी की खास बात यह है कि, पैकिंग की गयी कुल्फी करीब दस घंटे तक पिघलती नहीं है। पुरानी दिल्ली के भी कई कुल्फी के दीवाने कुल्फी खाने आते हैं।

रोशन दी कुल्फी

रोशन दी कुल्फी

रोशन दी कुल्फी की पिस्ता कुल्फी गले को तर कर जाती है।यहां आप मैंगो कुल्फी, पान कुल्फी, कुल्फी फालूदा आदि का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां ये सभी कुल्फी 115 रुपये में मिलती है।

दिल्ली हाट

दिल्ली हाट

जैसे की कुल्फी कई प्रकार की होती है लेकिन कुल्फी खाने का जो मजा मट्टी के कुल्हढ में हैं वो कहीं नहीं है..और दिल्ली में आप मट्टी के बर्तन में कुल्फी का मजा ले सकते हैं दिल्ली हाट में।

ज्ञानी दी हट्टी

ज्ञानी दी हट्टी

फतेहपूर मस्जिद से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक फेमस मिठाई की दुकान है। यह ज्ञानी की हट्टी के नाम से काफी मशहूर है। यहां स्वादिष्ट मिठाइयों के अलावा रबड़ी फालूदा भी मिलता है जिसका जायका पूरी दिल्ली में और कहीं नहीं मिलेगा। गर्मियों के मौसम में यहां ठंडी फालूदा खाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। इसके अलावा इस दुकान का गाजर और दाल का हलवा भी बहुत मशहूर है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+