
चंबा हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत शहर है, जो रावी नदी के किनारे स्थित है। पहाड़ी घाटियों और हरे-भरे माहौल के बीच बसा यह शहर पर्यटन के क्षेत्र में काफी महत्व रखता है। विश्व भर से सैलानी यहां सुकून भरा समय बिताने के लिए आते हैं। इतिहास पर प्रकाश डालें तो पता चलता है कि यहां कभी मारु राजवंश का शासन चला करता था। अतीत से जुड़े कई साक्ष्यों को यहां आज भी देखा जा सकता है। यहां आप प्राचीन मंदिरों से लेकर कई किले-महल भी देख सकते हैं।
चंबा कला के क्षेत्र में भी काफी आगे है, यहां बनाई जाने वाली पहाड़ी पेंटिंग्स पर्यटकों द्वारा काफी पसंद की जाती है। यहां का लक्ष्मी नारायण मंदिर काफी लोकप्रिय मंदिर, जहां दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुओं का आगमन होता है। वैसे चंबा के आसपास भी बहुत से शानदार स्थल मौजूद हैं, जहां आप शहर भ्रमण के दौरान जा सकते हैं। आइए जानते हैं ये स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकते हैं।

खज्जियार
PC-SriniG
चंबा शहर से आप खूबसूरत पर्यटन स्थल खज्जियार की सैर का प्लान बना सकते हैं। खज्जियार हिमाचल प्रदेश के सबसे चुनिंदा खास पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जहां की पहाड़ी घाटियों और हरा-भरा परिदृश्य सैलानियो को काफी ज्यादा प्रभावित करते हैं। खज्जियार चंबा जिले के ही अंतर्गत आता है, जहां आप कुछ कि.मी का सफर तय कर आसानी से पहुंच सकते हैं।
समुद्र तल से यह लगभग 6500 फीट की ऊंचाई पर बसा है, जहां से आप हिमालय की कई बर्फीली चोटियों को दीदार कर सकते हैं। इस पहाड़ी क्षेत्र की खूबसूरती को देखते हुए इसे भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। एक शानदर यात्रा के लिए आप यहां अपने परिवार या दोस्तों के साथ आ सकते हैं। खासकर प्रेमी जोड़ों के लिए स्थल काफी ज्यादा खास है।

डलहौजी
चंबा से आप हिमाचल के चुनिंदा महत्वपूर्ण पहाड़ी स्थलों में से एक डलहौजी की सैर का प्लान बना सकते हैं। डलहौजी राज्य का एक खबसूरत हिल स्टेशन है, जो औपनिवेशिक काल के दौरान अग्रेजों द्वारा बसाया गया था। यह हिल स्टेशन भी चंबा जिले के अंतर्गत आता है। डलहौजी समुद्र तल से 1970 मीटर की ऊंचाई पर पांच पहाड़ियों पर बसा है। इस पहाड़ी स्थल का नाम ब्रिटिश गर्वनर डलहौजी के नाम पर रखा गया था। उस दौरान इसका इसतेमाल ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए किया जाता था। यहां की सैर आपके लिए कई मायनों में खास हो सकती है। आप यहां प्राकृतिक खूबसूरती का लुत्फ उठाने के साथ-साथ यहां मौजूद प्राचीन संरचनाओं और वास्तुकला को भी देख सकते हैं। एक यादगार ट्रिप के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं।

धर्मशाला
अपनी यात्रा को खास बनाने के लिए आप चंबा से धर्मशाला का प्लान बना सकते हैं। धर्मशाला राज्य का एक खास पर्यटन स्थल है, जो अपनी प्राकृतिक सौंदर्यता के साथ-साथ आध्यात्मिक महत्व के लिए भी विश्व भर में प्रसिद्ध है। यहां का एक मुख्य आकर्षण धर्मशाला क्रिकेट ग्राउंड भी है, जो विश्व का सबसे ऊंचे क्रिकेट स्टेडियम में गिना जाता है। यहां कई बौद्ध मठ मौजूद हैं, जो आत्मिक व मानसिक शांति का बड़ा केंद्र माने जाते हैं। धर्मशाला का माहौल बेहद शांत है, जहां आपको अपार आंतरिक शांति प्राप्त होगी। एक शानदार यात्रा के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं।

साहो
चंबा से आप 20 कि.मी की दूरी पर स्थित साहो की सैर का प्लान बना सकते हैं। साहो राज्य का एक खसा पर्यनट स्थल है, जो प्राकृतिक और सांस्कृतिक रूप से काफी खास माना जाता है। यहां मौजूद भगवान शिव का चंद्रशेखर मंदिर काफी ज्यादा लोकप्रिय है, जहां दर्शन के लिए दूर-दराज के श्रद्धालुओं का आगमन होता है। यह पहाड़ी स्थल यहां की साल नदी के किराने बसा है। यहां का हरा-भरा प्राकृतिक माहौल सैलानियों को काफी ज्यादा प्रभावित करता है।

पालमपुर
PC-Jon Connell
उपरोक्त स्थलों के अलावा आप चंबा से पालमपुर हिल स्टेशन का प्लान बना सकते हैं। यह एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जहां सालभर सैलानियों का आगमन लगा रहता है। समुद्र तल से 1205 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह स्थल अपनी पहाड़ी खूबसूरती, घाटियां और चाय के बागानों के लिए जाना जाता है। यह भारत के सबसे सुकून भरे स्थलों में से एक है। यहां के प्रयटन स्थलों में आप धौलाधार नेशनल पार्क, चामुंडा देवी मंदिर, बजीनाथ मंदिर, सौरभ वन विहार, चाय के बागान आदि शामिल हैं। एक शानदार यात्रा के लिए आप यहां आ सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications















