कर्नाटक के खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक मदिकेरी कॉफी और मसालों के लिए लोकप्रिय है। मदिकेरी को पहले मुद्दुराजकेरी के नाम से जाना जाता था। यह इतना खूबसूरत है कि इसकी खूबसूरती और प्राकृतिक सौंदर्य के कारण मदिकेरी को दक्षिण का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है।
यहां की धुंधली पहाड़ियां, ठंडी हवाएँ, हरे वन, कॉफी के बागान और प्रकृति के खूबसूरत दृश्य मदिकेरी को हमेशा याद रहने वाला पर्यटन स्थल बनाते हैं। मदिकेरी और उसके आसपास बहुत से ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल हैं।
मदिकेरी की खूबसूरती के साथ साथ यहां तक पहुंचने का रास्ता भी बहुत खूबसूरत है।समुद्र तल से 1166 मीटर की ऊंचाई पर बसे मदिकेरी को आप किसी भी मौसम में विजिट कर सकते हैं।
यह जगह ट्रेकिंग के लिए भी फेमस है। हिल स्टेशन का लगभग 33 प्रतिशत हिस्सा जंगल से घिरा है। यहां से महज 80 किलोमीटर की दूरी पर है नागरहोल वाइल्डलाइफ सेंचुरी है, जहां फ्लोरा और फॉना की विविधता देखी जा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications














