Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Bhai-Dooj Festival! भारत के टॉप डेस्टिनेशंस जहां भाई-बहनों के साथ एंजॉय किया जा सकता है

Bhai-Dooj Festival! भारत के टॉप डेस्टिनेशंस जहां भाई-बहनों के साथ एंजॉय किया जा सकता है

भाई-बहनों के लिए भाई दूज का त्योहार काफी खास माना जाता है, जो दीवाली के दो दिन आता है। इस त्योहार को रक्षाबंधन के पर्व से भी ज्यादा महत्व दिया जाता है। दरअसल, भारत में बहनों को माता लक्ष्मी और भाईयों को रक्षाकवच के रूप में जाना जाता है। यही कारण है कि भाई-बहन के रिश्ते को सबसे अटूट भी कहा जाता है। इस अटूट रिश्ते को और भी अटूट बनाता है ये भाई दूज का त्योहार। इस दिन सभी भाई अपनी बहनों को कुछ न कुछ उपहार भी देते हैं। लेकिन उपहार के साथ-साथ अगर बहनों या भाईयों को घूमने का भी मौका मिल जाए तो फिर क्या कहने?

दरअसल, इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको उन जगहों के बारे में बताएंगे,जहां आप अपने भाई-बहनों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं और एक ताजा यादों के साथ अपनी यात्रा डायरी में हमेशा के लिए संजोय कर रख सकते हैं। इन स्थानों पर जाकर आप इस त्योहार पर अपने सिबलिंग्स के साथ एंजॉय कर सकते हैं।

वाराणसी, उत्तर प्रदेश

वाराणसी, उत्तर प्रदेश

वाराणसी, विश्व के सबसे पुरानतम शहरों में से एक है, जिसे शिव नगरी या धार्मिक नगरी के नाम से जानी जाती है। यहां घूमने के लिए कई प्राचीन मंदिर है, जहां आप घूम सकते हैं। शाम को यहां की गंगा आरती देखना भी काफी अच्छा अनुभव और सुकून दिलाता है। इस शहर में खाने के लिए भी काफी कुछ है, जैसे यहां सुबह में खाने के लिए कचौड़ी और जलेबी है। यहां की ठंडई और लस्सी का आनंद भी आप ले सकते हैं। इसके लिए चाट, रबड़ी, पान, लौंगलता और मलईयो (सिर्फ ठंड के मौसम में) का भी आनंद ले सकते हैं।

ऋषिकेश, उत्तराखंड

ऋषिकेश, उत्तराखंड

ऋषियों की तपोस्थली कहे जाने वाली ऋषिकेश भी घूमने के लिए काफी अच्छी जगहों में से एक है, जहां आप अपने भाई-बहनों और परिजनों के साथ घूम सकते हैं। यहां आपको घूमने के लिए कई आश्रम मिलेंगे, जहां जाकर आप एक अलग अनुभव करेंगे। इसके अलावा यहां आप एडवेंचरस स्पोर्ट्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

हरिद्वार, उत्तराखंड

हरिद्वार, उत्तराखंड

हरिद्वार भारत के उन शहरों में आता है, जहां हर लोग जाना पसंद करते हैं। कहा जाता है कि यहां पर गंगा में डुबकी लगाने से पापों का नाश हो जाता है। यहां पर घूमने के गंगा मंदिर बेहद खास है। इसके अलावा यहां घूमने के लिए काफी अच्छी जगहें है, जहां आप अपने भाई-बहनों के साथ घूम सकते हैं।

मथुरा, उत्तर प्रदेश

मथुरा, उत्तर प्रदेश

कृष्ण की जन्मस्थली कहे जाने वाली मथुरा भी अपने धार्मिक स्थलों और इतिहास के लिए जाना जाता है। जिस प्रकार से अयोध्या में राम जन्मस्थली पर बाबरी मस्जिद का विवाद चल रहा था, उसी प्रकार से मथुरा में भी कृष्ण जन्मस्थली के पास में ही एक मस्जिद है, जिसको लेकर विवाद चल रहा है। इसके अलावा यहां कान्हा के कई मंदिर है, जहां भक्त भक्ति में डूबे रहते हैं और प्रभु के दर्शन के लिए जाते हैं।

दिल्ली

दिल्ली

अगर आप इतिहास से लगाव रखते हैं तो आप दिल्ली के लिए भी प्लानिंग कर सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए काफी शानदार जगहें है। दिल्ली, भारत के उन शहरों में से एक है, जहां आपको धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का संकलन मिल जाएगा। ऐसे में अगर देखा जाए तो भाई-बहनों के घूमने के लिए दिल्ली एक बेस्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है।

शिमला, हिमाचल प्रदेश

शिमला, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की वादियों में बसी शिमला हर पर्यटकों की दिल की धड़कन कही जाती है। यहां घूमना हर किसी का सपना होता है। यहां घूमने के लिए काफी स्थान है। यहां पर आपको धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल दोनों मिल जाएंगे। इसके अलावा यहां के बर्फीली पहाड़ियां, ऊंची-ऊंची चोटियां और कटीले वृक्ष पर्यटकों को काफी आकर्षित करते हैं, जिसे देखना और उस वातावरण में रहना हर कोई चाहता है।

More News

    Read more about: tourism tourist tour destination
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+