Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में बुक करें IRCTC का 'महाकुंभ ग्राम', जानिए Booking पद्धति और किराया

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में बुक करें IRCTC का 'महाकुंभ ग्राम', जानिए Booking पद्धति और किराया

उत्तर प्रदेश प्रशासन अगले साल जनवरी में शुरू होने वाले महाकुंभ मेले की तैयारियों में पूरी तरह से जुटा हुआ है। 12 सालों बाद महाकुंभ का आयोजन संगमनगरी प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक आयोजित होने वाला है। संभावना जतायी जा रही है कि महाकुंभ 2025 में शामिल होने के लिए प्रयागराज में करीब 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालु सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के कोने-कोने से यहां आएंगे।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे की IRCTC ने 'महाकुंभ ग्राम' और टेंट सिटी बसाया है। जहां श्रद्धालु IRCTC के भरोसे और आराम के साथ रह सकेंगे। IRCTC के महाकुंभ ग्राम और टेंट सिटी में ठहरने से आपके पॉकेट पर थोड़ा बोझ तो पड़ेगा लेकिन यहां एक ऐसा अनुभव मिलेगा जो आपको लंबे समय तक याद रहेगा। IRCTC का टेंट सिटी महाकुंभ 2025 में आपके अनुभव को बिल्कुल बदलकर रख देगा।

mahakumbh gram and tent city booking irctc

Times of India की रिपोर्ट में इस बारे में IRCTC के CMD संजय कुमार जैन ने बताया कि महाकुंभ ग्राम और IRCTC टेंट सिटी श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक शानदार विकल्प बनकर उभरने वाला है। यह देश की समृद्ध संस्कृति के साथ ही ठहरने के लग्जरी विकल्प भी मुहैया करवाएगा।

कैसे करेंगे बुकिंग?

IRCTC टेंट सिटी की बुकिंग के लिए आप IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जा सकते हैं। यहां कई श्रेणियों में ठहरने के लिए टेंट के विकल्प उपलब्ध हैं। IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप कब से कब तक के लिए टेंट सिटी में बुकिंग करना चाहते हैं और कौन सा टेंट या कितने लोगों के लिए बुकिंग करना चाहते हैं, ये सारी जानकारियां भरकर आसानी से ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से किराया भर सकते हैं।

इसके साथ ही यहां WhatsApp और टोल फ्री लाइन्स के माध्यम से श्रद्धालुओं को संबंधित जानकारियां भी दी जाती हैं। महाकुंभ ग्राम और टेंट सिटी के लिए बुकिंग 10 जनवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक के लिए की जा सकती है।

क्या-क्या मिलेगी सुविधाएं?

टेंट सिटी को महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सभी तरह की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ही डिजाइन किया गया है। सर्दियों में जनवरी और फरवरी के महीने में प्रयागराज में ठंड काफी पड़ेगी। लोग आग भी तापेंगे लेकिन खास बात है कि इन टेंट में आग पकड़ने का कोई खतरा नहीं होगा। ये टेंट Fire Resistant हैं। यहां भोजन बफे स्टाइल में डाइनिंग हॉल में परोसा जाएगा।

इसके अलावा मेडिकल सुविधाएं भी यहां उपलब्ध होंगी। श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए बैट्री से चलने वाले वाहन और शटल सेवाएं मिलेंगी। श्रद्धालुओं को अध्यात्म से और अधिक जोड़ने के लिए सत्संग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग क्लास और स्पा ट्रिटमेंट आदि की व्यवस्था भी की जाएगी।

mahakumbh 2025 prayagraj

कितना है किराया?

IRCTC के टेंट सिटी में 4 श्रेणियों में बुकिंग की जा सकती है -

  • डिलक्स
  • प्रीमियम
  • डिलक्स ऑन रॉयल बाथ
  • प्रीमियम ऑन रॉय बाथ

इन सभी श्रेणियों में टेंट का किराया शाही स्नान की तारीखों के साथ अलग-अलग होगा। शाही स्नान के दिन लग्जरी टेंट का किराया करीब ₹16,000, सिंगल रूम का किराया ₹10,500 हो सकता है। वहीं डबल बेड वाले रूम का किराया लगभग ₹12,000 से ₹30,000 के बीच हो सकते हैं।

इसके साथ ही अतिरिक्त बेड भी उपलब्ध होगा, जिसके लिए श्रद्धालुओं को ₹4,200 से ₹10,500 के बीच का शुल्क चुकाना होगा। टेंट की उपलब्धता और किराए से संबंधित जानकारियों के लिए IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जाएं।

More News

    Read more about: mahakumbh prayagraj irctc
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+