Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली-NCR में दिवाली पर सजावटी सामानों की करनी है शॉपिंग तो चले आएं बंजारा मार्केट, हैरान करने वाली कीमतें

दिल्ली-NCR में दिवाली पर सजावटी सामानों की करनी है शॉपिंग तो चले आएं बंजारा मार्केट, हैरान करने वाली कीमतें

दिवाली की शॉपिंग का नाम लेते ही दिल्लीवाले सबसे पहले सरोजनी मार्केट, जनपथ, लाजपत नगर मार्केट, चांदनी चौक और करोल बाग की ओर भागते हैं। यहां से फुटवियर से लेकर लेटेस्ट डिजाइन के कपड़े भी किफायती कीमतों पर खरीद कर लाते हैं। लेकिन बात जब दिवाली पर घर की साज-सज्जा और सजावट की आती है, तब दिल्ली की गलियों में घूमने के बावजूद सजावट के न तो लेटेस्ट डिजाइन मिल पाते हैं और कीमतें इतनी कि सिर चकरा जाए।

अगर हम आपसे कहें कि दिवाली पर सजावट के जो सामान आप किसी भी मार्केट में ₹1000-₹2000 में खरीदते हैं, वहीं सामान उसी क्वालिटी में आप ₹800-₹1500 में खरीद सकते हैं, तो क्या आप हम पर यकीन करेंगे!

delhi shopping diwali

दिल्ली-NCR का एक मार्केट ऐसा है जहां, होम डेकोर आइटम्स आपको न सिर्फ लेटेस्ट डिजाइन में मिल जाएंगी बल्कि बड़ी ही किफायती कीमतों पर भी मिलेंगे। इस मार्केट में सजावटी सामान ₹20-₹50 से शुरू होता है। हम बात कर रहे हैं दिल्ली-NCR के गुरुग्राम में मौजूद बंजारा मार्केट की। यह दिल्ली के सबसे पुराने और किफायती मार्केट में से एक है, जिसकी स्थापना 1990 के दशक में राजस्थान के लोहारों की एक आदिवासी जनजाति ने की थी। पहले बंजारा मार्केट में छोटी-छोटी कुछ दुकानें हुआ करती थी लेकिन अब यह एक विशाल मार्केट में तब्दील हो चुका है।

डेकोरेटिव आइटम्स की शॉपिंग का बेस्ट डेस्टिनेशन

दिवाली पर कपड़े, ज्वेलरी, फूटवियर से लेकर मेकअप आदि के सामान आप चाहे तो दिल्ली के किसी भी मार्केट से ले सकते हैं, लेकिन बात जब डेकोरेटिव आइटम की खरीदारी की आती है, तब दिल्ली और NCR वालों की जुबान पर गुरुग्राम का बंजारा मार्केट ही होता है। यहां न सिर्फ डेकोरेटिव आइटम बल्कि आप अगर फर्नीचर भी लेटेस्ट डिजाइन और कम कीमतों पर बनवाना चाहते हैं तो एक बार बंजारा मार्केट जरूर आएं। यहां सजावटी सामानों की शुरुआती कीमत ₹50 होती है। हालांकि आप चाहे तो लाखों रुपए के सामान भी यहां से अच्छी क्वालिटी की खरीद सकते हैं।

delhi banjara market diwali shopping

हर थीम पर मिलेगा सामान

बंजारा मार्केट में सस्ती सामानों को लेकर लोग कई बार सोचने लगते हैं कि इनकी गुणवत्ता अच्छी नहीं होगी, जो बिल्कुल गलत है। बंजारा मार्केट में सामान भले ही कम कीमतों पर मिले लेकिन यहां गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होता है। इस मार्केट में आपको बड़े-बड़े फर्नीचर से लेकर छोटे मिरर वर्क वाले सजावटी सामान, एंटिक सामान, वुडन फर्नीचर, लाइट्स आदि बड़ी ही सस्ती कीमतों पर मिलती है, जो बाहर मार्केट में लगभग दोगुने दामों पर बेची जाती है।

सबसे खास बात है कि इस मार्केट को थोड़ा एक्सप्लोर करने पर आप पाएंगे कि यहां हर थीम पर सजावटी सामानों की अच्छी रेंज आपको मिल जाएगा। चाहे मॉडर्न आर्ट हो या एंटीक, जिस थीम पर चाहे दीवाली पर अपने घर की सजावट कर डाले।

बंजारा मार्केट से क्या खरीदें?

  • वुडेन फर्नीचर
  • वॉल हैंगिंग
  • टेबल कोस्टर
  • ट्रे
  • बॉक्स
  • मिरर वर्क के सजावटी सामान
  • सजावटी लाइट्स
  • फोटो फ्रेम्स
  • एंटिक बर्तन
  • कैंडल होल्डर
  • एंटिक लालटेन
  • पॉट्स
  • गार्डनिंग के सामान
  • किचन के एंटिक सामान
  • तांबे या पीतल के बर्तन

यहां फर्नीचर के अलावा सभी तरह के सामान ₹50, ₹100, ₹600 या फिर ₹1000 तक की रेंज में आसानी से उपलब्ध है।

delhi banjara market

इन बातों का रखें ध्यान

बंजारा मार्केट में शॉपिंग करने जाते समय अपनी बार्गेनिंग की कला को साथ लेकर जरूर जाएं। सरोजनी मार्केट में जिस तरह से बार्गेनिंग कर आप सामानों को आधे से भी कम कीमतों पर खरीद पाते हैं, उसी तरह से बंजारा मार्केट में भी आप बार्गेनिंग कर दाम को काफी कम करवा सकते हैं। यहां विक्टोरिया पेंटिंग, सजावटी लाइट्स, एंटिक सजावटी सामान से लेकर मॉडर्न सोफा सेट तक के लिए बार्गेनिंग जरूर करें। शॉपिंग करते समय अपने बजट का ध्यान जरूर रखें क्योंकि सस्ते सामान देखकर कई बार लोग बजट से बाहर जाकर भी शॉपिंग कर लेते हैं।

कैसे पहुंचे बंजारा मार्केट?

बंजारा मार्केट गुरुग्राम के सेक्टर 56 में मौजूद है। यहां तक पहुंचने के लिए आपको हूडा सिटी सेंटर तक जाना होगा, जहां तक आप दिल्ली-NCR की यलो लाइन मेट्रो से पहुंच सकते हैं। हूडा सिटी सेंटर से आप ऑटो से बंजारा मार्केट पहुंच जाएंगे। आप चाहे तो रैपिड मेट्रो का इंटरचेंज कर सेक्टर 54 या 56 पर उतरकर पैदल भी बंजारा मार्केट पहुंच सकते हैं।

More News

    Read more about: delhi diwali shopping
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+