देश की राजधानी दिल्ली भले ही कितनी भी विकसित क्यों न हो जाएं, लेकिन इसकी जड़े हमेशा से ही अपने ऐतिहासिकता को संजोए रखती है। इसी क्रम में लाल किले के पास नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) एक हेरिटेज पार्क तैयार कर रही है।
इस पार्क का पहले चरण पूरा हो जाने के बाद साल 2022 में इसका उद्घाटन कर दिया गया था। अब जल्द ही इस पार्क का दूसरा चरण भी पूरा होने वाला है।

किसी समय गंदगी के अंबार से ढंका रहने वाली इस जगह पर असामाजिक तत्वों का अतिक्रमण हुआ करते थे। कहा जाता है कि शाम को सूरज ढ़लते ही यह पूरा क्षेत्र नशेड़ियों के कब्जे में चला जाता था लेकिन NDMC द्वारा हेरिटेज पार्क के निर्माण के साथ ही यह जगह एक सुंदर और परिवार के साथ गर्मियों की शाम को घूमने की प्रमुख जगह बन गया है।
लगभग 8650 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला यह हेरिटेज पार्क लाल किले के पास परेड ग्राउंड के सामने स्थित है। मुगल शैली और लाल व सफेद संगमरमर के ढाचों से सजे इस पार्क के पहले चरण को तैयार करने में 7.65 करोड़ रुपए की लागत आयी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे चरण को लगभग 10.03 करोड़ से तैयार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार इस परियोजना के दूसरे चरण में पार्क के चारों तरफ एक चहारदिवारी को तैयार किया जा रहा है। लगभग 10 फीट ऊंची यह चहारदिवारी पुरानी दिल्ली के वास्तुशिल्प को दर्शाएगी। यह पार्क को एक परिधि प्रदान करने के साथ-साथ और भी आकर्षक बना देगी।
पार्क में झूले और स्लाइड्स आदि मनोरंजक सुविधाओं की शुरुआत भी की जाएगी, जो इसे बच्चों के लिए बेहद खास बना देगी। यह ऐसा पार्क होगा जिसमें दिल्ली वाले अपने बच्चों और परिवार के साथ गर्मियों की खुशनुमा शामों को बिताना पसंद करेंगे।

इस पार्क का लोकेशन लाल किला के ठीक पास में होने की वजह से यह पार्क सिर्फ स्थानीय दिल्लीवासियों को ही नहीं बल्कि लाल किला में घूमने आने वाले लाखों की तादाद में पर्यटकों को भी काफी लुभा रहा है। NDMC के अधिकारियों का दावा है कि इस पार्क मूल रूप से लाल किला के आसपास के परिवेश को और भी सुन्दर बनाने के साथ-साथ पर्यटकों को भी लुभाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस तरह के प्रयास निश्चित रूप से दिल्ली की सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने के साथ-साथ शहरी विकास को भी बनाएं रखने में मददगार साबित होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications


