Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली में इस साल कमाल का होगा 'लव-कुश रामलीला', स्टेज पर उतरेंगे सितारे : जाने Top 10 रामलीला

दिल्ली में इस साल कमाल का होगा 'लव-कुश रामलीला', स्टेज पर उतरेंगे सितारे : जाने Top 10 रामलीला

नवरात्रि की शुरुआत होते ही एक ओर जहां गरबा और डांडिया की धूम मचनी शुरू हो जाती है वहीं दूसरी ओर दिलवालों की नगरी दिल्ली में लोग शाम होते ही रामलीला मैदानों का रुख करने लगते हैं। दिल्ली और पूरे NCR क्षेत्र में कई जगहों पर भव्य रामलीला का आयोजन किया जाता है।

लेकिन उनमें कुछ रामलीला बड़े ही कमाल के होते हैं। इस साल दिल्ली के जिस रामलीला मंडली का नाम सितारों से सजा है, वह है 'लव-कुश रामलीला'। साथ में हम दिल्ली के टॉप 10 रामलीला की लिस्ट भी बताएंगे।

delhi ramleela dussehra

स्टेज पर उतरेंगे सितारे

छोटे से लेकर बड़े पर्दे के कई सितारे और राजनीति से जुड़ी हस्तियां इस बार 'लव-कुश रामलीला' में अलग-अलग किरदारों में नजर आने वाले हैं। दिल्ली की राजनीति का जाना-माना नाम मनोज तिवारी और विजेंदर गुप्ता जहां 'लव-कुश रामलीला' में अलग-अलग किरदारों में नजर आने वाले हैं, वहीं एक्टर हिंमाशु सोनी और समीक्षा भटनागर भी 'लव-कुश रामलीला' का हिस्सा बनेंगी। 'लव-कुश रामलीला' कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस साल रामलीला का स्टेज 3 मंजीला होगा और हर मंजील पर एक्टर परफॉर्म करेंगे।

ramleela navratri top 10 ramleela

'लव-कुश रामलीला' की इस साल की खासियतों के बारे में बताते हुए अर्जुन कुमार ने बताया -

  • करीब 1 लाख LED बल्ब का इस्तेमाल स्टेज को सजाने के लिए किया गया है।
  • भाजपा सांसद मनोज तिवारी बनेंगे परशुराम, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंदर गुप्ता बनेंगे राजा जनक, पूर्व सांसद विजय जॉली निभाएंगे ऋषि वशिष्ठ का किरदार।
  • कुंभकर्ण का किरदार दिल्ली के पूर्व मेयर जठेंदर अवतार सिंह और आप नेता ब्रिजेश गोयल बनेंगे मेघनाथ।
  • एक्टर हिंमाशु सोनी बनेंगे भगवान श्रीराम, माता सीता बनेंगी समीक्षा भटनागर व केतन करन्दे बनेंगे हनुमान।
ramleela red fort delhi

बताया जाता है कि इस साल रामलीला का बजट करीब ₹4 से 5 करोड़ होगा। अर्जुन कुमार का कहना है कि सभी अपनी इच्छा से कोई न कोई खर्च उठा लेते हैं। कोई टेंट तो कोई कुर्सी और चेयर का बंदोबस्त कर देता है। उन्होंने बताया कि 12 अक्तूबर तक नवरात्रि और दशहरा मनाया जाएगा।

ramleela delhi

चलिए यह तो हो गयी लव कुश रामलीला की बात। अब आपको बताते हैं दिल्ली-NCR के Top रामलीला कौन से और कहां होते हैं -

  • लव-कुश रामलीला - लालकिला मैदान, दिल्ली
  • द्वारका श्री रामलीला सोसायटी - सेक्टर 10, द्वारका
  • विजय महोत्सव - रामलीला मैदान
  • रामलीला - अशोक विहार 2
  • पंजाबी बाग रामलीला - रामलीला मैदान, पंजाबी बाग
  • द मैगनम ओपस - श्रीराम भारतीय कला केंद्र थिएटर लॉन, मंडी हाउस
  • नोएडा स्टेडियम रामलीला - नोएडा स्टेडियम, सेक्टर 21, सी ब्लॉक, नोएडा
  • गुड़गांव मेला - एमजी रोड के पास, सेक्टर 5, गुरुग्राम
  • नव केशव रामलीला - सेक्टर 11, रोहिणी
  • गीता कॉलोनी धार्मिक दशहरा मेला - गीता भवन मंदिर नई कॉलोनी, गुरुग्राम

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+