Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली के कनॉट प्लेस में नए साल पर वाहनों की No Entry, कहां मिलेगी पार्किंग और क्या होगा वैकल्पिक रूट?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में नए साल पर वाहनों की No Entry, कहां मिलेगी पार्किंग और क्या होगा वैकल्पिक रूट?

नए साल का स्वागत करने के लिए जैसे आम लोग तैयार हो रहे हैं, ठीक उसी तरह प्रशासनिक स्तर पर भी इसकी जोरदार तैयारियां चल रही हैं। इसी क्रम में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से 31 दिसंबर 2024 की शाम को 8 बजे के बाद से कनॉट प्लेस में वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह फैसला कनॉट प्लेस में नए साल का स्वागत और जश्न मनाने आने वाले लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

इसके साथ दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने पूरे शहर के विभिन्न इलाकों को लेकर भी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इनमें से कई जगहों पर पार्किंग को प्रतिबंधित किया गया है तो कुछ जगहों पर डाइवर्जन लागू किया गया है।

delhi traffic advisory on new year

दैनिक जागरण की एक मीडिया रिपोर्ट में दिल्ली ट्रैफिक जोन-2 के स्पेशल पुलिस कमिश्नर अजय चौधरी के हवाले से बताया गया कि पूरे शहर में ट्रैफिक के नियमों को लागू करवाने के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही शराब और नशे की स्थिति में ट्रैफिक के नियम तोड़ने वालों के खिलाफ होने वाली सख्त कार्रवाई को लेकर भी जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।

कनॉट प्लेस में वाहनों की No Entry

विभिन्न दिशाओं से दिल्ली के कनॉट प्लेस की ओर आने वाले वाहनों को एक निर्धारित प्वाएंट के बाद आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिस प्वाएंट के बाद कनॉट प्लेस में गाड़ियों को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी, वह हैं -

  • मंडी हाउस
  • बंगाली मार्केट
  • रणजीत सिंह फ्लाईओवर

इसके साथ ही कनॉट प्लेस के अंदरुनी, मध्य और बाहरी सर्किल में गाड़ियों को आवाजाही करने की अनुमति नहीं होगी।

कनॉट प्लेस में पार्किंग -

  • राउंड पोस्ट ऑफिस के पास
  • ब्लैक बारी रूट
  • पंडित पंत मार्ग
  • भाई वीर सिंह मार्ग
  • रकब गंज रोड में आकाशवाणी के पीछे पटेल चौक के पास
  • मंडी हाउस के पास कॉपरनिकस मार्ग से बरोडा हाउस
  • दीनदयाल उपाध्याय मार्ग और मिंटो रोड पर प्रेस रोड इलाका
  • पंचकुंइया रोड पर आरके आश्रम मार्ग, चित्रगुप्त रोड और बसंत रोड से पहाड़गंज की तरफ
  • केजी मार्ग पर फिरोजशाह रोड के पास और केजी मार्ग से सी हेक्सागन
  • विंडसर पैलेस के पास
  • राजेंद्र प्रसाद रोड
  • रायसेना रोड

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए वैकल्पिक रूट

दक्षिण दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों को निम्न रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी गयी है -

  • राम मनोहर लोहिया पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, रानी झांसी रोड, झंडेवाला और देशबंधु गुप्ता रोड
  • जीपीओ, कालीबाड़ी मार्ग, मंदिर मार्ग, रानी झांसी रोड, झंडेवाला और देशबंधु गुप्ता रोड
  • विंडसर प्लेस, फिरोजशाह रोड, मंडी हाउस, डब्ल्यू-प्वाएंट-ए-प्वाएंट, डीडीयू मार्ग और भव भूति मार्ग
  • चेम्सफोर्ड रोड से कनॉट प्लेस में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा।
  • हालांकि ड्राईवर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए अजमेरी गेट से होकर जा सकते हैं। यहां तक जाने के लिए पहाड़गंज शीला सिनेमा या जेएलएन मार्ग से बहादुर शाह जफर मार्ग (दिल्ली मार्ग) और जवाहरलाल नेहरू मार्ग से होकर जा सकते हैं।

उत्तर दिल्ली से दक्षिण दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी -

  • रिंग रोड होकर ISBT से आश्रम होकर
  • आश्रम की ओर जाने के लिए दिल्ली गेट, बहादुर शाह जफर मार्ग और मथुरा रोड होकर
  • ISBT, रानी झांसी मार्ग, पंचकुंईया रोड, मंदिर मार्ग, पार्क स्ट्रीट और मदर टेरेसा क्रेसेंट रोड
  • रानी झांसी मार्ग, पंचकुंईया रोड और हनुमान स्टैच्यू होकर रिंग रोड

पूर्व दिल्ली से पश्चिम दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी -

  • रिंग रोड, भैंरो रोड, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट, आरएमएल, पार्क स्ट्री और शंकर रोड

More News

    Read more about: year ender 2024 delhi traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+